[t4b-ticker]

मगरे का शेर देवीसिंह भाटी ने किया बड़ा ऐलान- हर हाल में लडूंगा चुनाव, देखें वीडियो

खुलासा न्यूज, बीकानेर। मगरे का शेर व पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी एक बार फिर से मैदान में उतरे है। उन्होंने आज बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि हर हाल में चुनाव लडूंगा पर अब पार्टियों के भरोसे नहीं, कार्यकर्ता ही मेरी ताकत है। यहां नाल में आयोजित एक कार्यक्रम में भाटी ने बड़ी संख्या में एकत्र कार्यकर्ताओं से कहा कि हम आज से ही चुनाव की तैयारी में जुट जाएंगे।  भाटी ने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से अलग अलग बातचीत की है। इसी आधार पर हमने तय किया है कि चुनावी मैदान में एक बार फिर उतरेंगे। हमारे कार्यकर्ता जिसे कहेंगे वो चुनाव लड़ेगा। भाटी के ऐलान से कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।

 

हम कमजोर आदमी नहीं है.. पार्टी खुद टिकट देने आएगी
पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी ने कहा कि परिस्थितियां हम बनाएंगे, कोई भी पार्टी हो खुद चलाके आएगी और टिकट देगी और चुनाव लड़ाएगी। यह स्थितियां हमें पैदा करनी होगी, हम वा ेकमजोर आदमी नहीं है, पार्टियों के पीछे पुंछ हिलाते रहे।

Join Whatsapp