
बीकानेर भाजपा जिलाध्यक्ष बदलने की कवायद तेज, रेस में सुराणा सबसे आगे





खुलासा न्यूज़, बीकानेर। नगर निगम चुनाव होने के साथ ही भाजपा ने संगठन चुनावों की गतिविधियां तेज कर दी है। शनिवार से बीकानेर जिलाध्यक्ष बदलने की कवायद भी तेज हो गई है। जिलाध्यक्ष बनने की दौड़ में महामंत्री मोहन सुराणा का नाम सबसे आगे चल रहा है। हालांकि राजनीतिक गलियारों में इस बात की जबरदस्त चर्चा है कि अब अर्जुन मेघवाल को बीकानेर की चिंता नहीं सताएगी। नगर निगम गुमानसिंह राजपुरोहित के जिम्मे है और शहर भाजपा के चुनाव होने वाले हैं, सब कुछ योजनाबद्ध रहा तो मोहन सुराणा को शहर भाजपा का अध्यक्ष बना दिया जाएगा।


✕
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 90400 रेट , 22 कैरट 95400 चांदी 1178000 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 90400 रेट , 22 कैरट 95400 चांदी 1178000 |