Gold Silver

लॉरेंस गैंग ने की NCP नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या? हमले के लिए पहले से दिए गए पैसे, हथियार भी मुहैया कराए गए

लॉरेंस गैंग ने की NCP नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या,हमले के लिए पहले से दिए गए पैसे, हथियार भी मुहैया कराए गए

खुलासा न्यूज़। महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और राकांपा नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा किया गया है। दावा किया जा रहा है कि मामले में गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े हैं। हालांकि, इसका सूत्रों के हवाले से इसका दावा कई मीडिया रिपोर्ट्स में किया जा रहा है, लेकिन इस हमले की जिम्मेदारी अब तक गैंग की ओर से नहीं ली गई है।

तीनो आरोपियों की पहचान हुई
मुंबई पुलिस की गिरफ्त दोनों आरोपियों की पहचान करनैल सिंह और धर्मराज कश्यप के रूप में हुइ है। करनैल उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और धर्मराज हरियाणा का बताया जा रहा है।
तीसरा आरोपी शिव कुमार है। वह यूपी का रहने वाला है। सूत्रों के मुताबिक, शिव कुमार को ही बाबा सिद्दीकी की हत्या का कॉन्ट्रैक्ट मिला था। मुंबई पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने बाबा सिद्दीकी के घर और दफ्तर की रेकी की थी। वे डेढ़ से दो महीने से मुंबई में थे और उन पर नजर रख रहे थे। मुंबई क्राइम ब्रांच की कई टीमें इस मामले की जांच कर रही हैं।

मुंबई पुलिस के मुताबिक, मुंबई क्राइम ब्रांच के वरिष्ठ अधिकारी गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रहे हैं। आरोपियों को इस काम के लिए पहले से पैसे दिए गए थे। उन्हें कुछ दिन पहले ही हथियारों की डिलीवरी मिली थी। मुंबई क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने पिछले 8 घंटों से आरोपियों से पूछताछ की है। आरोपी पिछले 25-30 दिन वारदात को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे। वे पूरे इलाके की रेकी कर रहे थे। तीनों आरोपी ऑटो रिक्शा से बांद्रा ईस्ट पहुंचे थे। तीनों आरोपियों ने कुछ समय वहीं बिताया और बाबा सिद्दीकी के आने का इंतजार करते रहे। इसके बाद उन्होंने बाबा सिद्दीकी को निशाना बनाया और गोली चलाई।

किसी और के इशारे पर काम रहे थे तीनों
दावा किया जा रहा है कि आरोपी किसी और के इशारे पर काम रहे थे। उन्हें उसके ही जरिए इनपुट मिल रहे थे। अंदरूनी जानकारी के जरिए वह शख्स आरोपियों को योजना के तहत काम करने के लिए रास्ता दिखा रहा था। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की शनिवार रात मुंबई के बांद्रा ईस्ट इलाके में हत्या कर दी गई। उन पर तीन लोगों ने गोलियां चलाईं। वारदात को निर्मल नगर में कोलगेट मैदान के पास बाबा सिद्दीकी के बेटे और विधायक जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के बाहर अंजाम दिया गया। घटना के तुरंत बाद दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Join Whatsapp 26