
जिले में बढ़ रहे जमीनी विवाद : एक प्लॉट के विवाद में जानलेवा हमला, गंभीर घायल पीबीएम रैफर






खुलासा न्यूज, बीकानेर। जिले में जमीनी विवाद के मामले लगातार बढ़ रहे है। कहीं कोई परिवार-परिवार के लोग झगड़ रहे है तो कोई भूमाफियाओं के खिलाफ अपनी जमीन को बचाने के लिए लड़ाई लड़ता हुआ नजर आ रहा है। एक ऐसा ही मामला सामने आया है। जहां प्लॉट के विवाद को लेकर दो गुटों में खूनी संघर्ष हो गया। इस खूनी संघर्ष में एक व्यक्ति गंभीर घायल हुआ है। जिसे पीबीएम अस्पताल रैफर किया गया है। जानकारी के अनुसार घटना खाजूवाला के वार्ड नंबर 23 की है। जहां दो पक्षों के बीच विवाद ने एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोप जबरदस्ती मकान तोडऩे का भी लगाया गया है। इस मारपीट में एक पुरुष और दो महिलाओं को गंभीर चोटें आई हैं। 65 वर्षीय व्यक्ति की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बीकानेर रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही खाजूवाला पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। जानकारी के अनुसार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना स्थल से आठ-नौ लोगों को हिरासत में लिया है। घटना के बाद से इलाके में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। जिस पर पुलिस ने अपनी नजरे जमाई हुई है।


