बीकानेर: 50 हजार लोगों के जाने का रास्ता अब खुलेगा, जल्द शुरू हो सकता है निर्माण कार्य

बीकानेर: 50 हजार लोगों के जाने का रास्ता अब खुलेगा, जल्द शुरू हो सकता है निर्माण कार्य

बीकानेर: 50 हजार लोगों के जाने का रास्ता अब खुलेगा, जल्द शुरू हो सकता है निर्माण कार्य

बीकानेर। आखिरकार लालगढ़ आरओबी निर्माण के बीच आ रही सारी बाधाएं दूर हो गईं। अब नवरात्रि से आरओबी निर्माण शुरू हो सकता है। हाईकोर्ट ने एक दिन पहले ही निर्माण की अनुमति दे दी है। अब आरएसआरडीसी को टेंडर प्रक्रिया को अंतिम रूप देना है जो करीब 15 दिन में पूरा हो जाएगा। संबंधित फर्म को भी 6 से 8 महीने के भीतर आरओबी पूरा करने के लिए पाबंद किया जाएगा। दरअसल 83 कराेड़ की लागत से 830 मीटर लंबे आरओबी के निर्माण में अभी भी करीब 300 मीटर काम बाकी है। 2017 के आसपास ओवरब्रिज का काम शुरू हुआ था। पूर्व सीएम वसुंधराराजे ने इसके निर्माण की स्वीकृति दी थी। ये वो रास्ता है जहां पूगल और खाजूवाला से आने वाले वाहन मंडी तक आते हैं या जोधुपर-जयपुर बाईपास और श्रीगंगानगर राेड की तरह वाहनाें काे जाने में आसानी हाेती थी। इसके अलावा रामपुरा, मुक्ताप्रसाद की और जाने का आसान रास्ता भी यही है। 2020 दिसंबर तक इसे पूरा करना था। ब्रिज ना बनने के कारण इस रोड़ की पूरी सड़क जर्जर हो चुकी है।

 

पैदल चलना भी दूभर हो गया। यूं कहें लालगढ़ रामपुरा वालों के लिए रास्ता ही अब गजनेर रोड होकर आने जाने के लिए बचा है।2022 में जब वापस निर्माण शुरू हुआ तो एक निजी बिल्डिंग आरओबी के बीच आई। वो पार्टी मुआवजे को लेकर न्यायालय पहुंचा। उसके बाद वहां से रोक लग गई। हाल ही में वो मामला सुलझ गया। न्यायालय पहुंची पार्टी को अन्यत्र एक भूखंड दिया गया। यूआईटी ने भूखंड दिया और यूआईटी को भूखंड के बदले अब आरएसआरडीसी पैसा देगी।

 

इसके बाद ही आरएसआरडीसी न्यायालय पहुंची कि मामला सुलझ गया और आरओबी निर्माण की रोक हटाई जाए। दो तारीखों में सुनवाई का नंबर नही आया मगर एक दिन पहले ही सुनवाई हुई और रोक हट गई। इस आरओबी को बनाने के लिए 83 करोड़ का टेंडर हुआ था। 830 में से 300 मीटर का काम बाकी है। 300 मीटर हिस्से को पूरा करने के लिए 29 करोड़ का नया टेंडर हुआ था क्योंकि पिछली फर्म काम छोड़कर चली गई थी। इस फर्म का भी टेंडर 6 महीने पूरे हो गए। उसके बाद इसका कार्यकाल भी बढ़ाया गया। आरएसआरडीसी की कोशिश है कि इसी फर्म से काम कराया जाए ताकि होली तक आरओबी का उद्घाटन हो सके।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |