
जोशी की पहल पर प्रवासियों को भेजा लद्दाख





बीकानेर। सांझी संस्कृति के शहर बीकानेर के शहरवासियों ने वसुधेव कुटुंबकम् की भावना को साकार करने का एक अनूठा उदाहरण पेश किया। जम्मू कश्मीर एवं लद्दाख के प्रवासी जो कि लॉकडाउन के चलते बीकानेर में फंसे थे। उन्होंने अगले चार माह तक अपने घर लौटने की उम्मीद छोड़ दी थी। किन्तु युवा समाजसेवी राजकुमार जोशी (जोशी आइसक्रीम),जय गोपाल जोशी, लालजी जोशी एवं किशन गहलोत ने जिला कलक्टर कुमार पाल गौतम,अतिरिक्त जिला कलक्टर एच. एस. गौरी,अभिषेक सुराणा (आईएएस),सौरभ स्वामी (आईएएस) एवं सत्येन्द्र सिंह (एसीपी) के मार्गदर्शन में इन प्रवासियों को अपने गंतव्य स्थान पहुंचाने की व्यवस्था दो ही दिवस में की। जोशी आईस फैक्ट्री ने प्रवासियों का सारा खर्च वहन करने का भी प्रस्ताव दिया। किन्तु प्रवासियों ने अपने वाहन एवं भोजन का खर्च स्वयं ही वहन किया। प्रवासियों ने राजकुमार जोशी एवं उनके साथियों का वाहन व्यवस्था,पास व्यवस्था आदि प्रशासनिक औपचारिकता पूर्ण करने के लिए कोटि कोटि आभार प्रकट किया। सोशल डिस्टेंसिंग नॉर्म्स का पालन करते हुए जोशी एवं साथियों ने कीर्ति स्तंभ सर्किल से जम्मू कश्मीर के लिए बस रवाना की। इस अवसर पर युवा नेता कमल कल्ला,किशन माली एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

