
मजदूर ने कमरे में लगाई फांसी,मौत





खुलासा न्यूज,बीकानेर। खेत में बने कमरे में एक मजदूर ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। किसान खेत में आया तो मजदूर फंदे पर झूलता मिला। मजदूर कुछ दिन पहले ही पंजाब से श्रीगंगानगर आया था। जानकारी अनुसार मजदूर जोगेंद्र सिंह गांव रत्ता टिब्बा का रहने वाला था। नरमा चुगाई के लिए श्रीगंगानगर के घमूड़वाली आया था। मजदूर एक किसान के खेत में काम कर रहा था। इस दौरान खेत में बने कमरे में फंदा लगाकर लटक गया। किसान खेत में आया तो मजदूर नहीं मिला। आस-पास तलाश करने पर भी नहीं मिला। खेत में बने कमरे में देखा तो फंदे पर झूलता मिला। सरपंच की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सरकारी हॉस्पिटल की मॉच्यूरी में रखवाया। मृतक के परिजनों को सूचना दी गई। मौत के कारण की जानकारी नहीं मिल पाई है।


✕
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |