Gold Silver

खेत में काम करते समय मजदूर की मौत, लू लगने का अंदेशा

खेत में काम करते समय मजदूर की मौत, लू लगने का अंदेशा

बीकानेर,18 जून। मजदूरी करते समय मजदूर की तबीयत बिगड़ जाने और मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना चुरू के सरदारशहर से जुड़ी है। जहां पर आसलसर गांव में एक मजदूर दौलत सिंह काम कर रहा था। जहां मजदूर ने दोपहर एक बजे काम करने वाले सभी लोगों ने साथ में खाना खाया था। शाम चार बजे फिर से काम करने लगे। इसी दौरान उसने जी घबराने व शरीर का तापमान बढऩे की शिकायत की। उसे निजी वाहन से तुरन्त डीबी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। दारासिंह ने बताया कि दौलत सिंह काफी दिनों से खेत में मजदूरी का काम करता था। सोमवार सुबह भी अपने घर से स्वस्थ आया था। प्रारम्भिक तौर पर मजदूर की मौत लू की चपेट में आने से हुई बताई जा रही है।

Join Whatsapp 26