
काम करते छत से गिरने से मजदूर की मौत




काम करते छत से गिरने से मजदूर की मौत
खुलासा न्यूज़,बीकानेर। रंगा कॉलोनी में छत से गिरने के कारण एक मजदूर की मौत हो गई। यह घटना 8 फरवरी की बताई जा रही है। इस संबंध में मुक्ताप्रसाद पुलिस थाने में डूडी पेट्रोल पंप के पीछे रहने वाले शैतान गिरी ने मर्ग दर्ज करवाई है।
प्रार्थी ने बताया कि उसका छोटा भाई रंगा कॉलोनी में मजदूरी कर रहा था। इसी दौरान काम करते समय वह छत से गिर गया। गंभीर रूप से घायल होने के कारण उसे पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।




