कोलायत पं.स. के वार्ड नं.18 के उपचुनाव में भाजपा ने मारी बाजी, महेन्द्र विजय हुए - Khulasa Online कोलायत पं.स. के वार्ड नं.18 के उपचुनाव में भाजपा ने मारी बाजी, महेन्द्र विजय हुए - Khulasa Online

कोलायत पं.स. के वार्ड नं.18 के उपचुनाव में भाजपा ने मारी बाजी, महेन्द्र विजय हुए

खुलासा न्यूज बीकानेर। श्री कोलायत पंचायत समिति के वार्ड नंबर 18 हदां मंडल क्षेत्र से भाजपा के महेंद्र मेघवाल के विजयी होने पर भाजपा नेताओं ने प्रसन्नता व्यक्त की। कोलायत पंचायत समिति के वार्ड नंबर 18 के उपचुनाव में भाजपा के महेंद्र मेघवाल 190 वोटों से विजय हुए। इस अवसर पर भाजपा नेता एडवोकेट अशोक प्रजापत गजनेर ने कहा कि ऊर्जा मंत्री के गांव क्षेत्र में भाजपा के प्रत्याशी की जीत इस बात को साबित करती है कि कोलायत में अब मंत्री का आधार खिसक चुका है। जनता मानस बना चुकी है कि कुशासन और दलितों पर अत्याचार वाली कांग्रेस सरकार को उखाड़ कर फेंकना है और कोलायत में आगामी विधानसभा चुनाव में भी भाजपा का कमल खिलेगा यह जीत कार्यकर्ताओं के अथक प्रयास कि जीत है। इस अवसर पर भाजपा नेता श्याम सिंह हाडला ने कहा कि मंत्री के गांव क्षेत्र में भाजपा की जीत से कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है दलित पिछड़ा किसान सभी वर्ग कांग्रेस के कुशासन से मुक्ति चाहते हैं। महामंत्री श्याम पंचारिया ने कहा कि अब आने वाला समय भाजपा का है। महामंत्री मोहनलाल ढाल ने कहा कि महेंद्र मेघवाल की जीत सभी कार्यकर्ताओं के संघर्ष की जीत है और इससे कार्यकर्ता उत्साहित है।

हदा मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह भाटी ने कहा कि यह जीत कार्यकर्ताओं को आगामी जीत के लिए प्रेरित करेगी और इससे कांग्रेस का मनोबल घटा है। इस अवसर पर महामंत्री मोहनलाल ढाल, महामंत्री श्याम सुंदर पंचारिया,भाजपा नेता एडवोकेट अशोक प्रजापत गजनेर,श्याम सिंह हाडला,भूप सिंह भाटी, छगन प्रजापत,कैलाश जाजड़ा,धर्मवीर गिरी ,चैन सिंह राजपुरोहित सवाई सिंह राजपुरोहित लक्ष्मण राम प्रजापत कन्हैयालाल साखी,भंवरलाल उपाध्याय सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26