कोलायत सरोवर में मिला 26 वर्षीय युवक का शव






बीकानेर। कोलायत सरोवर में आज अमावस्या के दिन शव मिला है। शव मिलने से तीर्थयात्रियों में हड़कंप मच गया। सूचना पर मौके पर पहुंची नोखा पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकला और मोर्चरी में रखवाया। हेड कांस्टेबल श्रवकुमार से मिली जानकारी के अनुसार शव की पहचान नोखा निवासी किसन पुत्र रूघनाथराम मेघवाल (26) के रूप में हुई है। फिलहाल शव कोलायत मोर्चरी में रखवाया हुआ है।


