
जानें कौन है राजस्थान में ब्यूरोक्रेसी की मुखिया, कई महत्वपूर्ण पदों को संभाल चुकी






जयपुर. आईएएस उषा शर्मा को राजस्थान की दूसरी महिला मुख्य सचिव बनाया गया है। ऊषा शर्मा 1985 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। जो जून 2023 में सेवानिवृत्त होंगी और 13 साल बाद राजस्थान में दूसरी महिला मुख्य सचिव होंगी। जिसको लेकर कार्मिक विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैंण् ऊषा शर्मा को राजस्थान राज्य खान एवं खनिज लिमिटेड अध्यक्ष का अतिरिक्त चार्ज भी सौंपा गया है।
ऊषा शर्मा केंद्र में यूथ अफेयर्स सचिव थी
ऊषा शर्मा की सेवाएं राजस्थान सरकार को लौटाने से सीएस बनने की चर्चाएं पहले ही तेज हो गई थीण् वरिष्ठता में शर्मा का नाम दूसरे नंबर पर थाण् जून 2023 में शर्मा का रिटायरमेंट होना हैण् ऊषा शर्मा विधानसभा अध्यक्ष डॉ सी.पी. जोशी के साले बी.एन.शर्मा की पत्नी हैं। ऊषा शर्मा केंद्र में कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुकी हैंण्
आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया में डीजी, केंद्रीय एआरडी में अतिरिक्त सचिव और पर्यटन मंत्रालय में एडीजी पर्यटन पद पर ऊषा शर्मा अपनी सेवाएं दे चुकीं हैंण् साथ ही टूरिज्म डिपार्टमेंट में आयुक्तए सचिवए प्रमुख सचिव का पदभार भी संभाल चुकी हैंण् यही नहीं ऊषा शर्मा जेडीए में आयुक्त के साथ साथ बूंदी और अजमेर में कलेक्टर भी रह चुकी हैंण् ऊषा शर्मा से पहले कुशल सिंह राजस्थान में पहली महिला मुख्य सचिव रह चुकी हैं।


