
जानिए क्या कहता है सट्टा बाजार,भाजपा की सरकार का दावा,पढ़ेंं खबर






खुलासा न्यूज,बीकानेर।
फलोदी के सट्टा बाजार के समीकरण कह रहे हैं कि इस बार राजस्थान में भाजपा की सरकार बनेगी।फलोदी सट्टा बाजार में चुनाव से कुछ महीने पहले समीकरण कांग्रेस के पक्ष में थे। टिकट बंटने के बाद फिफ्टी-फिफ्टी मामला था। अब 25 नवंबर को मतदान के बाद समीकरण फिर बदल गए हैं।
फलोदी सट्टा बाजार बीजेपी की 115 से 118 और कांग्रेस की 68 से 70 सीटें मान रहा है।बीजेपी की जीत पर 30 पैसे और कांग्रेस पर चार से पांच रुपए भाव दिए जा रहे हैं। सट्टा मार्केट में जिसपर जितना कम भाव, उसकी जीत की संभावना उतनी ज्यादा मानी जाती है। समीकरण सिर्फ सत्ता नहीं, सीएम फेस को लेकर भी हैं। माना जा रहा है कि पूर्ण बहुमत नहीं मिला तो वसुंधरा राजे सीएम बन सकती हैं। वसुंधरा के बाद अर्जुनराम मेघवाल दूसरी चॉइस होंगे।सट्?टा बाजार के अनुसार, इस बार बाड़मेर में रविंद्र सिंह भाटी और प्रियंका चौधरी की जीत और कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे बीडी कल्ला, भंवर सिंह भाटी की हार चौंकाने वाली होगी।
झालरापाटन सीट पिछले 20 साल से कांग्रेस के लिए चुनौती बनी हुई है। वर्ष 2003 से यहां कोई भी मुद्दे और जातीगत समीकरण काम नहीं कर रहे हैं।
यह सीट वसुंधरा राजे का गढ़ बनी हुई है। पिछले चुनाव में कांग्रेस ने वसुंधरा को चुनौती देने के लिए मानवेंद्र सिंह को खड़ा किया, लेकिन वसुंधरा राजे ने 34 हजार वोटों से हरा दिया। सट्टा बाजार का आंकलन है कि पूर्ण बहुमत न आने या 100 से कम सीटें रहने पर वसुंधरा राजे को मुख्यमंत्री बना सकते हैं। वसुंधरा राजे के सीएम बनने का भाव 3 रुपए चल रहा है। अर्जुन राम मेघवाल दूसरी चॉइस रहेंगे। मेघवाल के 6 से 7 रुपए भाव हैं।


