
जाने ज्योतिषाचार्य गेवर महाराज से धनतेरस और दीपावली पर शुभ मुहूर्त






खुलासा न्यूज,बीकानेर। कल 10 नवम्बर से दीपावली का पावन पर्व की शुरूआत हो रही है। खुलासा न्यूज पोर्टल आपके लिए लाया है शुभ मुहूर्त प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य गेवर महाराज भादाणी के साथ। इस सम्बंध में महाराज ने बताया कि धनतेरस पर मकर राशि के लिए दोपहर 12.56 से 1.32 तक शुभ मुहूर्त रहेगा। वहीं कुभ स्थिर के लिए दोपहर 1.33 से 3.20 तक,वृष स्थिर के लिए शाम 6.08 से रात 8.05 तक साथ ही लाभ के लिए रात्रि 8.46 से 10.16 तक शुभ मुहूर्त रहेगा। इस दौरान देवी देवताओं को विशेष भोग में कैला,सिंगोड़ा,सीताफल,काजू,बर्फी,सफेद मिठाई,रसगुल्ला,अन्य सफेद मिठाई का भोग शुभ रहेगा।
इसी प्रकार दीपावली पर अनेक शुभ मुहूर्त रहेंगे। महाराज श्री के अनुसार रविवार को दोपहर पौने तीन बजे से अमावस्या शुरू होगी। जिसमें मेष राशि के िलए 4.22 से शाम 6 बजे गोधूली वेला तक शुभ मुहूर्त रहेगा। इसी प्रकार वृषभ के लिए शाम 6.42 से 7.57 तक ओर रात्रि 8 बजे से 8.47 तक शुभ मुहूर्त रहेगा। इसी प्रकार सिंह राशि के लिए रात्रि 12.28 से रात 2.43 तक शुभ मुहूर्त रहेगा। पूजन में विशेष रूप से काला जामुन,सीताफल,सिंगोड़ा,बादाम,गुलाब के पुष्प,पिस्ता,इलायची शुभ रहेगा। ज्योतिषाचार्य ने बताया कि ये सभी बीकानेर शहर के अनुसार है।

