
कल बीकानेर पहुंचेगी किसान संकल्प यात्रा,देखे विडियो







खुलासा न्यूज,बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी की अहंकारी सरकार ने बिना किसान संगठन एवं विपक्ष से चर्चा किये 3 कृषि कानून पारित किये है। जिनका देशभर के किसान पिछले कई महीनों से विरोध कर रहे है,परन्तु गूंगी,बहरी सरकार पर प्रदर्शन का कोई असर नहीं पड़ रहा है। किसानों को अपना समर्थन देने के लिये प्रदेश कांग्रेस सेवादल किसान संघर्ष यात्रा निकाल रहा है। जिसके माध्यम से पूरे राजस्थान में जन जागरण कर रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार शाम को यह संकल्प यात्रा बीकानेर पहुंचेगी। संवाददाताओं को जानकारी देते हुए जिला सेवादल शहर के मुख्य संगठक शिवशंकर हर्ष ने बताया कि किसान स ंघर्ष यात्रा 8 जनवरी को नागौर से नोखा होते हुए बीकानेर पहुंचेगी। उसके बाद बीकानेर पहुंचने पर गंगाशहर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व महिला प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यर्पण कार्यक्रम होगा। 9 जनवरी को माली समाज भवन से वाहन रैली के रूप में यह यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई शहर जिला कांग्रेस कार्यालय पहुंचेगी। जहां एक सम्मेलन में उर्जा मंत्री डॉ बी डी कल्ला,उच्च शिक्षा राज्यमंत्री भंवरसिंह भाटी,सेवादल के प्रदेशाध्यक्ष हेमसिंह शेखावत,प्रदेश प्रभारी लालजी मिश्रा सहित जिले के वरिष्ठ नेता व कांग्रेस के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। देहात सेवादल के मुख्य संगठक श्रवण रामावत ने बताया कि यह यात्रा सवेरे दस बजे गंगाशहर घूम चक्कर से रेलवे स्टेशन,कोटगेट,जोशीवाड़ा,दाउजी मन्दिर तेलीवाड़ा,मोहता चैक,बारह गुवाड़,नत्थूसर गेट,गोकुल सर्किल,नयाशहर थाना,जस्सूसर गेट होते हुए डागा चौक पहुंचेगी। इसी दिन सम्मेलन के बाद देहात कांग्रेस कार्यालय में भी प्रदेश पदाधिकारियों का सम्मान किया जाएगा। प्रेस वार्ता में नृसिंह दास व्यास,शहर प्रभारी राजेश दाधीच,देहात प्रभारी लालचंद गहलोत,संजय गिला,संतोष प्रजापत,ताराचंद,नटवर जोशी,सुजाता बजाज,धनसुख आचार्य भी मौजूद रहे।
https://youtu.be/1EZOznDMsYw

