ऑफिसर की हत्या: किडनैप किया, 10 लाख रुपए फिरौती न मिलने पर जिंदा जलाया

ऑफिसर की हत्या: किडनैप किया, 10 लाख रुपए फिरौती न मिलने पर जिंदा जलाया

चेन्नई से अगवा किए गए नेवी के एक ऑफिसर को किडनैपर्स ने महाराष्ट्र के पालघर जिले में जिंदा जला दिया। बुरी तरह झुलसे अधिकारी ने शनिवार को दम तोड़ दिया। जांच में सामने आया है कि उन्हें छोड़ने के बदले 10 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई थी। पालघर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ किडनैपिंग और मर्डर का केस दर्ज कर लिया है।

30 जनवरी को किया गया था अगवा
पालघर के SP दत्तात्रय शिंदे ने बताया कि 27 साल के नेवी ऑफिसर सूरज कुमार दुबे झारखंड के रांची के रहने वाले थे। उनकी पोस्टिंग कोयंबटूर के पास INS अग्रणी पर थी। 30 जनवरी को वह छुट्टी से लौटे थे। इसी दौरान चेन्नई एयरपोर्ट के बाहर रात लगभग 9 बजे 3 लोगों ने उनका अपहरण कर लिया था।

3 दिन तक चेन्नई में रखने के बाद किडनैपर उन्हें पालघर ले आए। उनके परिवार से 10 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई थी। पुलिस का मानना है कि पैसा न मिलने पर बदमाश उन्हें बीते शुक्रवार को पालघर के जंगल में ले गए। वहां उनके ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी।

एक शख्स ने जलाते देख शोर मचाया
जिस वक्त बदमाश सूरज को जला रहे थे, एक शख्स की उन पर नजर पड़ गई। उसने शोर मचाया तो आरोपी सूरज को छोड़कर भाग गए। उस शख्स ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने सूरज को उप जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। वहां होश आने पर सूरज ने पुलिस को अपने अपहरण के बारे में बताया।

मुंबई में इलाज के दौरान दम तोड़ा
सूरज की हालत बिगड़ने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मुंबई रैफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान उन्होंने शनिवार को दम तोड़ दिया। SP दत्तात्रय शिंदे ने बताया कि सूरज के परिवार को खबर दे दी गई है। उनके आने के बाद ही ज्यादा जानकारी मिल पाएगी।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |