60 स्कूल संचालकों और प्रधानाचार्यों को किया सम्मानित कई गणमान्य रहे मौजूद - Khulasa Online

60 स्कूल संचालकों और प्रधानाचार्यों को किया सम्मानित कई गणमान्य रहे मौजूद

खुलासा कर्णधार सम्मान समारोह

बीकानेर। खुलासा न्यूज पोर्टल व बंसल ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में शहर के निजी स्कूल संचालकों व सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्यों का कर्णाधार सम्मान जिला उद्योग संघ बीकानेर में किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर नम्रता  तथा विशिष्ट अतिथि वेटरनरी विश्वविद्यालय के कुलपति सतीश कुमार गर्ग थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बंसल ग्रुप के सुशील बंसल ने की। अतिथि के तौर पर उद्योगपति सुभाष मित्तल भी मौजूद रहे। इस अवसर पर कलेक्टर ने कहा कि मैं पहली बार देख रही है स्कूल संचालकों का सम्मान किया जा रहा है। शिक्षकों ने हमें न केवल विद्या दी है, बल्कि उन्होंने हमें सही मार्ग पर चलने की कला सिखाई है। उनकी मेहनत, संघर्ष और संघर्ष के बावजूद उन्होंने हमें जीवन के हर कदम पर हिदायत दी है। शिक्षक वास्तव में हमारे अभिभावक देवदूत हैं। वे हमारे लक्ष्य निर्माण और उसके प्राप्ति के मार्ग के निर्धारक बनते हैं। विश्व के कई प्रमुख व्यक्ति अपने शिक्षकों के बिना अस्तित्व में नहीं रह सकते थे। प्राय: देखा जाता है शिक्षक दिवस व अन्य पर शिक्षकों का सम्मान किया जाता है लेकिन आज स्कूल संचालकों का सम्मान हो रहा है। उन्होंने कहा सम्मान का नाम ही कर्णधार सम्मान है। शिक्षक समाज का वो अंग है जो एक पीढी को तैयार को तैयार करता है उनके द्वारा पढ़ाये बच्चे ही आईएएस, आरएएस व डॉक्टर बनते है।

विशिष्ट अतिथि गर्ग ने कहा शिक्षक हमें सिर्फ पढ़ाते नहीं हैं, वे हमारे भविष्य को आकार भी देते हैं। हमें जिम्मेदार नागरिक बनाते हैं। वे हमारी गलतियां बताते हैं, ताकि हम लगातार सुधार कर सकें। गुरु हमें जीवन के हर नए मोड़ पर आने वाली सभी कठिनाइयों से लडऩे की शक्ति देते हैं। इस अवसर पर शहर के करीब 60 स्कूलों संचालकों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के दौरान खुलासा के संपादक कुशाल सिंह ने कहा कि आज दुनिया सोशल मीडिया के जरिए कहां से कहां पहुंच चुकी है। प्रचार का सबसे बड़ा तरीका सोशल मीडिया है जो एक क्लिक में हजारों के पास सैकेंडों में पहुंच जाता है। उन्होने सभी आभार व धन्यवाद ज्ञापति किया। कार्यक्रम में खुलासा के उपसंपादक शिव भादाणी, डिग्गेश्वर सैन, रविन्द्र हर्ष, राजेश छंगाणी, गिरिराज भादाणी सहित कई गणमान्य जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन ज्योति प्रकाश रंगा ने किया।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26