बीकानेर निकाय चुनाव पोस्टमार्टम!, मंत्री मेघवाल ने उतार ही दिया राजपुरोहित के एहसान का कर्ज

बीकानेर निकाय चुनाव पोस्टमार्टम!, मंत्री मेघवाल ने उतार ही दिया राजपुरोहित के एहसान का कर्ज

  • – केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल का बढ़ा कद
    खुलासा न्यूज़, बीकानेर। एक बार फिर केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल की बीकानेर में लहर चली है। बीकानेर में भाजपा का बोर्ड बनवा ही लिया। उन्होंने अपनी क्षमता को फिर साबित किया। आखिरकार जोड़ तोड़कर गुमानसिंह राजपुरोहित के एहसान का कर्ज उतार ही दिया। भाजपा का बोर्ड बनाने के साथ ही सुशीला कंवर बीकानेर की पहली महिला महापौर बन गई।
    आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव से पहले देवीसिंह भाटी ने अर्जुनराम मेघवाल को टिकट देने का विरोध किया था। ऐसे में अर्जुनराम मेघवाल का कोलायत विधानसभा में प्रचार करना मुश्किल हो गया। भाटी और मेघवाल के बीच चली राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के दौरान गुमानसिंह राजपुरोहित ने अर्जुनराम मेघवाल का साथ दिया और कोलायत में कई जनसभाएं करवाई। उस वक्त से सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बन गया था कि अर्जुनराम गुमानसिंह का बड़ा कर्ज जरूर उतारेंगे। आज आखिरकार अर्जुनराम मेघवाल ने गुमानसिंह के एहसान का कर्ज उतार ही दिया।
Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 90300 रेट , 22 कैरट 95300 चांदी 117500 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 90300 रेट , 22 कैरट 95300 चांदी 117500 |