
कपिल सरोवर : खुलासा की खबर के बाद हकीकत जाने पहुंचे अधिकारी





खुलासा न्यूज,बीकानेर। कपिल सरोवर के जल बहाव क्षेत्र में हो रहे अवैध खनन को लेकर कोलायत के ग्रामीणों द्वारा लगातार विरोध करने पर खनि अभियंता राजेन्द्र बलारा,कोलायत उपखंड अधिकारी प्रदीप कुमार ,राजस्व तहसीलदार हरि सिंह शेखावत ,विकास अधिकारी दिनेश सिंह भाटी ,जल ससाधन विभाग जेईन श्रवण सिंह चौधरी ,वृत्ताधिकारी महावीर शर्मा आदि पुलिश फोर्स के साथ जल बहाव क्षेत्र के निरीक्षण के लिए पहुंचे। इस दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों से जल बहाव क्षेत्र के हो रहे अवैध खनन को लेकर चर्चा कर हकीकत जानी। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि जल्द बहाव क्षेत्र की नदियों को खुलवाया जाएगा। कोटडी ग्राम के जल्द तालाबों पर से अतिक्रमण को हटाया जाएगा और बहाव क्षेत्र के नदी नालों को खुलवाया जाएगा। इस मौके पर समाजसेवी एडवोकेट दलीप सिंह,डॉ पुरषोत्तम पुरोहित,पूर्व उपसरपंच महेश रंगा, कपिल शर्मा ,रामदीन चौधरी, मदन सिंह राजपुरोहित,हीरालाल नायक ,विजय शर्मा ,जय सिंह राजपुरोहित ,मोहन सिंह ,एडवोकेटविष्णु पुरोहित,पिंकू माली ,महेश रँगा, छगनलाल प्रजापत ,सवाई सिंह ,गोपाल रामावत ,गणेश पचारियाआदि उपस्थित रहे। गौरतलब रहे कि इसको लेकर खुलासा ने एक खबर प्रकाशित की थी। जिसके बाद अधिकारियों ने मौका स्थल का निरीक्षण कर हकीकत जानी।
