
बीछवाल उद्योग संघ के नये अध्यक्ष होंगे कंसल






खुलासा न्यूज,बीकानेर। बीकानेर बीछवाल उद्योग संघ के अध्यक्ष उपाध्यक्ष व कार्यकारिणी सदस्यों के चुनाव संपन्न हुए। देर रात्रि मुख्य चुनाव अधिकारी डूंगरमल स्वामी,चुनाव अधिकारी बेगराज नागपाल मतगणना कर परिणाम घोषित किए। प्रशांत कंसल ने सुंदर जोशी को सात मतों के अंतर से हराया। सुन्दर जोशी को 84 मत तथा प्रशांत कंसल को 91 मत प्राप्त हुए। वहीं दो उपाध्यक्ष पवन किशोर चांडक, मनीष सेठिया निर्वाचित हुए। इसके अलावा गौरव माथुर, अश्वनी कुमार पच्चीसिया, निमेष अग्रवाल, पंकज बिहानी, भूरचंद भंसाली, अनिल कुमार सेठिया, प्रेम प्रकाश खत्री, मनोज कुमार जैन, राजेश गर्ग ,अंकित मित्तल,कातेश सत्यानीकार्यकारणी सदस्य के रूप में निर्वाचित हुए।


