Gold Silver

अभी-अभी : बीकानेर/ जिले के इस तहसील में हर और हडक़ंप, प्रशासन दौड़ा

खुलासा न्यूज, बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ में शादी के खाने से हुई फूड पोईजनिंग की चपेट में बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे व नागरिक आए है। शहर में हड़कंप सा मच गया है और अस्पताल में अफरातफरी का माहौल हो गया है। सामाजिक कार्यकर्ताओं से मदद की गुजारिश प्रशासन ने की है वहीं अस्पताल के आस पास भीड़ नहीं करने के निर्देश भी दिए है। 100 से अधिक मरीज पहुंच चुके है तथा 20 को बीकानेर रेफर कर दिया गया है। विधायक गिरधारी लाल महिया ने ब्लॉक अधिकारियों से स्थिति संभालने की बात कही है। वहीं प्रधान केसराराम गोदारा, यूथ कांग्रेस देहात जिलाध्यक्ष हरिराम बाना, डॉ. विवेक माचरा, विधायक सहायक संदीप दुसाद मौके पर पहुंच गए है। उपखंड अधिकारी दिव्या चौधरी, सीआई वेदपाल शिवराण, ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. संतोष आर्य, सीएचसी प्रभारी डॉ. एस. के. बिहाणी सहित तमाम डॉक्टर मौके पर मौजूद है। प्रशासन ने सामाजिक कार्यकर्ताओं से मदद की अपील की है।

Join Whatsapp 26