हाथ से हाथ जोड़ो पदयात्रा में रामेश्वर डूडी ने दिखाई ताकत, प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा भी साथ चले पैदल

हाथ से हाथ जोड़ो पदयात्रा में रामेश्वर डूडी ने दिखाई ताकत, प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा भी साथ चले पैदल

खुलासा न्यूज, बीकानेर। विधानसभा चुनाव का समय जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे पार्टियों के नेता सक्रिय हो रहे हैं। कांग्रेस पार्टी के नेताओं द्वारा अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में हाथ से हाथ जोड़ो पदयात्रा कर जनता के बीच जाने का कार्यक्रम चल रहा है। जिसके तहत सोमवार को नोखा विधानसभा क्षेत्र के थावरिया गांव से जसरासर तक निकाली हाथ से हाथ जोड़ो पदयात्रा के दौरान सोमवार को एग्रो इंडस्ट्री डवलपमेंट बोर्ड चेयरमैन रामेश्वर डूडी ने शक्ति प्रदर्शन किया। दरअसल, यह डूडी का विधानसभा क्षेत्र है, जहां से वे चुनाव लड़ते आ रहे हैं। पदयात्रा रैली का सैकड़ों लोगों की संख्या में आगाज हुआ और जैसे-जैसे रैली आगे बढ़ती गई लोग जुड़ते गए। इस दौरान बीच जगह-जगह स्वागत हुआ। डूडी का साथ देने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासर ने भी शिकरत की। जो पूरी पदयात्रा में डूडी के साथ पैदल चले। इससे पहले डोटासरा का साफा व माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया गया। रैली में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। जिन्होंने कांग्रेस पार्टी, गोविंद सिंह डोटासरा व रामेश्व डूडी जिंदाबाद के नारे लगाए। इस पदयात्रा रैली में कांग्रेस जिलाध्यक्ष यशपाल गहलोत, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य जिया उर रहमान, केश कला बोर्ड अध्यक्ष महेन्द्र गहलोत, पूर्व संसदीय सचिव कन्हैयालाल झंवर सहित कई नेतागण शामिल हुए।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |