जोधपुर निगम चुनाव मतगणना- उत्तर में कांग्रेस ने हासिल की बड़ी बढ़त

जोधपुर निगम चुनाव मतगणना- उत्तर में कांग्रेस ने हासिल की बड़ी बढ़त

जोधपुर। जोधपुर की स्थानीय सरकार चुनने के लिए हुए मतदान की मतगणना शुरू हो चुकी है। निगम उत्तर में अब तक मिले नतीजों में कांग्रेस 27 व भाजपा ने 4 वार्ड में जीत हासिल की है। जबकि दो वार्ड में निर्दलीय के खाते में गए है। वहीं दक्षिण में कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। शुरू से पिछड़ रही भाजपा अब आगे निकल गई है। भाजपा 21 व कांग्रेस 16 व निर्दलीय ने 4 पर जीत हासिल की है।

उत्तर नगर निगम अपडेट्स:

नगर निगम उत्तर में वार्ड नंबर 1 से कांग्रेस के भागीरथ मेघवाल, वार्ड नंबर 2 से कांग्रेस के भंवरलाल, वार्ड 3 से निर्दलीय विशाल सांखला, वार्ड 11 से भाजपा के अजय जोशी, वार्ड 12 से कांग्रेस की शाहीन अंसारी, वार्ड नंबर 21 से कांग्रेस के राकेश, वार्ड नंबर 22 से कांग्रेस के शौकत विजयी रहे। वार्ड नंबर 51 में तारा गहलोत की जीत के साथ निर्दलीय का खाता खुला। वहीं वार्ड 31 से कांग्रेस के हसन खान को 1320 मत मिले। जबकि भाजपा प्रत्याशी को 787 मत मिले। विजयी घोषित किए गए है। वार्ड नंबर 71 से कांग्रेस के भैरव सिंह परिहार को विजेता घोषित किया गया। वार्ड 61 से कांग्रेस की किरण, वार्ड 62 से कांग्रेस की सीमा खींची व वार्ड संख्या 72 से ममता सांखला विजयी रहे।

दक्षिण नगर निगम अपडेट्स:

वार्ड 12 से कांग्रेस प्रत्याशी विजयी। वार्ड 21 से बीजेपी के नरेंद्र फिथानी चुनाव जीत गए है। वार्ड नंबर 31 से कांग्रेस के अमरलाल वर्गी विजयी घोषित किए गए है। वार्ड 11 से कांग्रेस के गिरधारी सिंह विजयी घोषित किए गए है। वार्ड नंबर 12 से कांग्रेस की मंजू शर्मा, वार्ड 13 से कांग्रेस की रागिनी शर्मा, वार्ड 43 से भाजपा के रेवतसिंह इंदा, वार्ड 42 से कांग्रेस की प्रिया विश्नोई व 51 से कांग्रेस के नरेश चंद्र विजयी घोषित किए गए है। वार्ड संख्या दो से भाजपा के दलपत सिंह वैष्णव को विजेता घोषित किया गया। जबकि वार्ड संख्या 61 से ऊाजपा के प्रदीप व 62 से कांग्रेस के महेन्द्र सिंह परिवाहर विजयी रहे।

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 101700 रेट , 22 कैरट 106700 चांदी 132400 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 101700 रेट , 22 कैरट 106700 चांदी 132400 |