राजे के बीकानेर आने से पहले झालावाड़ सांसद दुष्यंत सिंह पहुंचे बीकानेर, यात्रा के भी कई मायने - Khulasa Online राजे के बीकानेर आने से पहले झालावाड़ सांसद दुष्यंत सिंह पहुंचे बीकानेर, यात्रा के भी कई मायने - Khulasa Online

राजे के बीकानेर आने से पहले झालावाड़ सांसद दुष्यंत सिंह पहुंचे बीकानेर, यात्रा के भी कई मायने

खुलासा न्यूज़ बीकानेर ॥ भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का कल से दो दिवसीय बीकानेर द्वारा शुरू हो रहा है। राजे का यह दो दिवसीय दौरा देव दर्शन यात्रा के नाम से प्रचारित किया जा रहा है। राजे कल बीकानेर में आएगी उससे पहले आज झालावाड़ सांसद और वसुंधरा राजे के पुत्र दुष्यंत सिंह बीकानेर पहुंच गए हैं।

वसुंधरा राजे के पुत्र दुष्यंत सिंह आज नोखा के मुकाम धाम पहुंचे और वहां पहुंच कर प्रस्तावित वसुंधरा राजे की यात्रा के दौरान की गई तैयारियों का जायजा लिया। दुष्यंत सिंह का मुकाम में साफा पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया गया।

दुष्यंत सिंह वसुंधरा राजे के आगमन से पहले बीकानेर में चल रही तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। सियासी गलियारों में दुष्यंत की इस यात्रा के भी कई मायने निकाले जा रहे हैं। पार्टी में परंपरा रही है कि जब भी कोई पूर्व मुख्यमंत्री या राष्ट्रीय संगठन से जुड़ा पदाधिकारी दौरे पर आता है तो वह संगठन मुस्तैदी से दौरे को सफल बनाने में लग जाता है लेकिन बीकानेर में फिलहाल भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की यात्रा को लेकर फिलहाल संगठन सक्रिय नजर नहीं आ रहा है।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26