चलती बस से सूटकेस का लॉक तोड़कर लाखों के गहने किए पार

चलती बस से सूटकेस का लॉक तोड़कर लाखों के गहने किए पार

खुलासा न्यूज,बीकानेर। चोरों के हौसले दिनोंदिन बुलंद होते जा रहे हे। हर रोज नए-नए तरीकों से चोरी की घटनाएं सामने आ रही है। ऐसी ही खबर चुरू से सामने आयी है। जहां पर चलती बस से अज्ञात चोरों ने लाखों का माल पार कर लिया है। इस सम्बंध में पीडि़त ने सरदारशहर थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। प्राथर््ीा के अनुसार वह बस में जा रहा था और सूटकेश बस में था। जिसमें लाखों रूपए के सामान था। प्रार्थी के अनुसार बस स्टैंड से अशोक स्तंभ के बीच में चलती बस में अज्ञात चोरों ने उसके सूटकेस से करीब दस लाख रूपए के गहने चोरी कर लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Join Whatsapp 26