लाखों के आभूषण और नकदी के साथ-साथ कागजात भी किए पार

लाखों के आभूषण और नकदी के साथ-साथ कागजात भी किए पार

खुलासा न्यूज,बीकानेर। चोरी की वारदातों पर अंकुश लगने की बजाय दिनोंदिन वारदातें बढ़ती जा रही है। ऐसा ही मामला नयाशहर थाने में दर्ज हुआ है। इस सम्बंध में परिवादी गणपत राजपूत ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया कि वह अपने परिवार के साथ जम्भेश्वर नगर में रहते हैं। शुक्रवार सुबह गणपत सिंह और उनका परिवार बाहर गया हुआ था। सुबह नौ बजे गए और शाम को वापस भी लौट आए। इसी दौरान घर में रखा सामान चोरी हो गया। अज्ञात चोरों ने घर में सोने-चांदी के जेवरात पर ही धावा बोला। इस दौरान घर में रखी सोने की छोटी-बड़ी 18 अंगुठियां चोर अपने साथ ले गए। इसके अलावा बच्चों की चांदी की घडिय़ां, पाजेब भी ले गए। दूसरी अलमारी में रखे पचास हजार रुपए नगद के साथ ही दो सोने की अंगुठी, ब्रासलेट, सोने का ही बाजूबंद ले गए। करीब 35 तौला चांदी भी चोर ले गए।
चोरों ने यहां अलमारी में रखे कागजात भी नहीं छोड़े। बीमा के कागजों के साथ चैक बुक भी अपने साथ ले गए हैं। आधार कार्ड सहित कुछ अन्य कागज भी गायब हैं। पुलिस अब इस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। आसपास के घरों में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान की जा रही है। घटना के दो दिन बाद भी कोई पुलिस के हाथ नहीं लगा है।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |