जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा को किया खंडित, कांग्रेस जनों में रोष, देखे वीडियों

जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा को किया खंडित, कांग्रेस जनों में रोष, देखे वीडियों

 

जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा को किया खंडित, कांग्रेस जनों में रोष, देखे वीडियों
बीकानेर। देश के प्रथम प्रधानमंत्री व भारतरत्न जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा को खंडित करने का मामला सामने आया है। घटना गजनेर रोड, डूडी पेट्रोल पंप के पास स्थित जवाहर पार्क की है। इस पार्क में जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा लगी है, जिसको असामाजिक तत्वों ने खंडित कर दिया। घटना तब सामने आई, जब कांग्रेस के नेता नेहरू की जयंती के मौके पर वहां पहुंचे। इस दृश्य को देख कांग्रेस जनों ने गहरा रोष जताया है। जिसमें पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. बी.डी.कल्ला, शहर अध्यक्ष यशपाल गहलोत, जिया उर रहमान, गजेन्द्र सांखला, नितिन वत्तस सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजनों ने रोष प्रकट किया है। वत्तस ने बताया कि इस संबंध में आईजी को शिकायत दर्ज करवायी गई है।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |