गंगानगर का जैतसर थाना देश के बेस्ट थानों में शुमार - Khulasa Online गंगानगर का जैतसर थाना देश के बेस्ट थानों में शुमार - Khulasa Online

गंगानगर का जैतसर थाना देश के बेस्ट थानों में शुमार

अजमेर। भारत सरकार के गृह मंत्रालय के सर्वे में देश के 75 सर्वश्रेष्ठ थानों में राजस्थान के 3 थाने भी हैं। इसमें अजमेर जिले का किशनगढ़ सिटी थाना, जोधपुर शहर का राजीव गांधीनगर थाना और जिला गंगानगर का जैतसर थाने को सूची में शामिल किया गया है। इन्हीं 75 थानों में से 10 बेस्ट थानों का चयन होगा।
अजमेर स्क्क जगदीश चन्द्र शर्मा ने बताया कि भारत सरकार का गृह मंत्रालय हर वर्ष देश के 10 सर्वश्रेष्ठ थानों का चयन करता है। इससे पूर्व सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के तीन-तीन सर्वश्रेष्ठ थानों का गृह मंत्रालय की टीम दौरा करती है। निर्धारित मापदंडों पर थानों को परखा जाता है। इसके बाद राज्य स्तर पर थानों का चयन केंद्र सरकार करती है। गृह मंत्रालय की टीम ने ऑनलाइन ष्टष्टञ्जहृस् के माध्यम से देशभर के सभी राज्यों से पहले 3-3 थानों का चयन कर लेती है। इसमें 19 तरह के मापदंड तय हैं। अब इनकी ग्राउंड रिपोर्ट के लिए टीम मौके पर जाकर थानों का जायजा लेती है। तब जाकर देशभर से 10 थाने चुने जाते हैं।
इस वर्ष राजस्थान में गृह मंत्रालय के सर्वे के अनुसार जिला अजमेर के थाना किशनगढ़ सिटी को राज्य के तीन सर्वश्रेष्ठ थानों में चुना गया है। पुलिस थाना किशनगढ़ सिटी, जोधपुर शहर का राजीव गांधीनगर थाना और जिला गंगानगर का जैतसर को अभी तक देश के 75 सर्वश्रेष्ठ थानों में और राजस्थान के तीन सर्वश्रेष्ठ थानों में शामिल किया गया है।
10 सर्वश्रेष्ठ थानों की होगी घोषणा
राजस्थान के इन तीनों थानों के नाम देश के 10 सर्वश्रेष्ठ थानों के चयन सूची में शामिल हैं। देश के 10 सर्वश्रेष्ठ थानों के चयन के लिए राजस्थान के इन तीनों थानों का भ्रमण करने भारत सरकार के गृह मंत्रालय की टीम शीघ्र आने वाली है। देश के 10 सर्वश्रेष्ठ थानों के चयन की घोषणा महानिदेशक पुलिस और महानिरीक्षक पुलिस की राष्ट्रीय वार्षिक कॉन्फ्रेंस में की जाएगी। साल 2020 में इसकी घोषणा 3 दिसंबर को हुई थी।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26