जयपुर निगम चुनाव की मतगणना- हैरिटेज में कांग्रेस तो ग्रेटर नगर निगम में भाजपा आगे, निर्दलियों ने भी जीतीं सीटें

जयपुर निगम चुनाव की मतगणना- हैरिटेज में कांग्रेस तो ग्रेटर नगर निगम में भाजपा आगे, निर्दलियों ने भी जीतीं सीटें

जयपुर। शहर की दो नगर निगम-जयपुर ग्रेटर व जयपुर हैरिटेज नगर निगम के लिए सुबह 9 बजे से मतगणना जारी है। 9.45 मिनट में हैरिटेज निगम का पहला परिणाम भी सामने आ गया। वार्ड-61 से कांग्रेस की आयशा सिद्दीकी ने जीत हासिल की है। नगर निगम हैरिटेज की मतगणना कॉमर्स कॉलेज में और नगर निगम ग्रेटर की काउंटिंग राजस्थान कॉलेज में हो रही है।

दोनों निगम चुनावों की यह काउंटिंग 25 कमरों में 250 टेबलों पर 478 राउंड में होगी। उम्मीद है कि दोपहर 12 बजे के बाद तक तस्वीर साफ हो जाएगी कि शहर की दोनों नगर निगम पर किसका कब्जा हो रहा है। प्रत्येक मतगणना टेबल पर एक पर्यवेक्षक तथा एक सहायक नियुक्त किए गए हैं। जयपुर हैरिटेज में 686 प्रत्याशी और जयपुर ग्रेटर में 430 प्रत्याशियों की हार-जीत का फैसला होगा।

जयपुर हैरिटेज के परिणाम

जयपुर हैरिटेज नगर निगम के वार्ड नंबर 1 से कांग्रेस के हनुमान गुर्जर जीते। वार्ड 2 में कांग्रेस की अंजलि ब्रहम भट्ट जीतीं। वार्ड 11 से कांग्रेस के भूपेंद्र मीणा जीते। वार्ड 12 निर्दलीय उम्मीदवार मोजम बनो जीतीं। वार्ड 13 में भाजपा के सुरेश जीते। वार्ड 21 से भाजपा की अनीता जैन जीतीं। वार्ड 22 में भाजपा के विमल अग्रवाल। वार्ड 31 से कांग्रेस के अरुदीन जीते। वार्ड 32 में कांग्रेस के विजेंद्र तिवारी जीते। वहीं, वार्ड 41 से कांग्रेस के आरिफ खान जीते। वार्ड 42 से कांग्रेस के दशरथ सिंह जीते। वार्ड 43 में कांग्रेस के मुनेश गुर्जर जीते। वार्ड 51 से भाजपा प्रत्याशी राहुल शर्मा जीते। वार्ड 52 में भाजपा की पूनम शर्मा जीतीं। वार्ड 61 से कांग्रेस की आयशा सिद्दीकी जीती। वार्ड 62 से निर्दलीय उम्मीदवार रोहित कुमार जीते। वार्ड 63 से कांग्रेस की सुशीला देवी जीतीं। वार्ड 64 से कांग्रेस की नसरीन बनो जीतीं। वार्ड 65 में निर्दलीय उम्मीदवार मोहम्मद जकरिया जीते। वार्ड 71 से कांग्रेस के अरविंद मेथी जीते। वार्ड 72 भाजपा के ललिता जायसवाल जीते। वार्ड 81 से कांग्रेस उम्मीदवार असमा खान जीतीं। वार्ड 82 से कांग्रेस की सावित्री जीतीं। वार्ड 83 में कांग्रेस के फिरोज खान जीते। वार्ड 91 से भाजपा के श्याम सुंदर सैनी जीते। वार्ड 92 भाजपा की रितु मोतियानी जीतीं। वार्ड 93 में कांग्रेस के नीरज अग्रवाल जीते।

जयपुर ग्रेटर के परिणाम

जयपुर ग्रेटर वार्ड नंबर 1 से कांग्रेस की घापा देवी विजयी हुईं। वार्ड 11 से कांग्रेस की सजना देवी जीतीं। वार्ड 21 से भाजपा की प्रियंका अग्रवाल विजयी हुईं। वार्ड 41 से भाजपा के गणेश सिंह नाथावत जीते। वार्ड 51 से भाजपा की सुखप्रीत बंसल जीतीं। वार्ड 62 से कांग्रेस के विजेंद्र सैनी की हुई जीत। वार्ड 71 में भाजपा के मुकेश शर्मा जीते। वार्ड 81 में निर्दलीय प्रत्याशी जय वशिष्ठ जीते। वार्ड नंबर 82 में भाजपा के मनोज तेजवानी जीते। वार्ड 101 से भाजपा के मोतीलाल मीणा जीते। वार्ड 102 में भाजपा के महेंद्र शर्मा जीते। वार्ड 111 में कांग्रेस की काजल भीनमाल जीतीं। वार्ड 112 में निर्दलीय प्रत्याशी किशन लाल विजयी। वार्ड 121 भाजपा की प्रियंका अग्रवाल जीतीं। वार्ड 122 में कांग्रेस के प्रदीप तिवारी जीते। वार्ड 131 से भाजपा के गोविंद छिपा जीते। वार्ड संख्या 141 से कांग्रेसी के अभिषेक सैनी विजयी हुए।

दोपहर 12 बजे के बाद स्पष्ट हो जाएगा जयपुर में कौनसी पार्टी निगम में बोर्ड बनाएगी

दोपहर 12 से 1 बजे तक चुनाव के स्पष्ट नतीजे सामने आएंगे। इससे तय हो जाएगा कि जयपुर ग्रेटर और जयपुर हैरिटेज नगर निगमों में भाजपा बाजी मारेगी या फिर कांग्रेस अपना बोर्ड बनाएगी। वहीं आपको बता दें कि कोविड और धारा 144 के कारण चुनाव जीतने वाले प्रत्याशियों के विजय जुलूस पर रोक रहेगी। मतगणना स्थल एवं आसपास कहीं भी पांच से अधिक व्यक्तियों के समूह में एकत्रित होने पर रोक होने से पुलिस ने प्रत्याशियों के परिचितों और रिश्तेदारों-समर्थकों को लौटा दिया।

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 101500 रेट , 22 कैरट 106500 चांदी 129500 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 101500 रेट , 22 कैरट 106500 चांदी 129500 |