
जयपुर:हैरिटेज में कांग्रेस ,ग्रेटर नगर निगम में भाजपा आगे





जयपुर।शहर के दो नगर निगम में एक में कांग्रेस व एक भाजपा का बोर्ड बनता दिख रहा है। अभी तक आएं परिणामों के अनुसार जयपुर ग्रेटर में भाजपा तथा जयपुर हैरिटेज में कांग्रेस ने विजयी बढ़त बना रखी है। अभी तक आएं परिणामों में जयपुर ग्रेटर में 150 वार्डों में से घोषित परिणामों में कांग्रेस को 35,भाजपा को 53 व अन्य को 7 सीटें मिली है। वहीं जयपुर हैरिटेज के 100 वार्डों के घोषित परिणामों में कांग्रेस को 46,भाजपा को 39 व अन्य को 11 सीटे हासिल हुई है।
जयपुर हैरिटेज के रिजल्ट:
नगर निगम के वार्ड नंबर-1 से कांग्रेस के हनुमान गुर्जर जीते। वार्ड- 2 में कांग्रेस की अंजलि ब्रहम भट्ट जीतीं। वार्ड 3 में भाजपा के पूरणमल सैनी जीते। वार्ड 4 में भाजपा की बरखा जीतीं। वार्ड-11 से कांग्रेस के भूपेंद्र मीणा जीते। वार्ड-12 निर्दलीय उम्मीदवार मोजम बनो जीतीं। वार्ड 13 में भाजपा के सुरेश जीते। वार्ड 14 में भाजपा के नंदकिशोर जीते। वार्ड 15 में निर्दलीय उम्मीदवार मोहम्मद अहसान जीते। वार्ड नंबर 16 में कांग्रेस की कृष्णा शर्मा जीतीं। वार्ड 21 से भाजपा की अनीता जैन जीतीं।
वार्ड 22 में भाजपा के विमल अग्रवाल। वार्ड 23 से निर्दलीय जायदा बानो जीतीं। वार्ड 24 में भाजपा के माणक चंद शर्मा जीते। वार्ड 25 में भाजपा के विक्रम सिंह जीते। वार्ड 31 से कांग्रेस के अरुदीन जीते। वार्ड 32 में कांग्रेस के विजेंद्र तिवारी जीते। वार्ड 33 से कांग्रेस के उमेश जीते। वार्ड 34 में भाजपा के सुभाष व्यास जीते। वहीं, वार्ड 41 से कांग्रेस के आरिफ खान जीते। वार्ड 42 से कांग्रेस के दशरथ सिंह जीते। वार्ड 43 में कांग्रेस के मुनेश गुर्जर जीते। वार्ड 44 में कांग्रेस से सुनीता शेखावत विजयी। वार्ड 45 भाजपा के धीरज शर्मा जीते। वार्ड 46 से कांग्रेस की ज्योति चौहान जीतीं। वार्ड 47 भाजपा की रेखा राठौड़ जीतीं।
वार्ड 51 से भाजपा प्रत्याशी राहुल शर्मा जीते। वार्ड 52 में भाजपा की पूनम शर्मा जीतीं। वार्ड 53 में कांग्रेस के कमलेश कंवर ने जीत हासिल की। वार्ड 54 में भाजपा की अंशु शर्मा जीतीं। वार्ड 55 से भाजपा के जितेंद्र लखवानी जीते। वार्ड 56 में कांग्रेस की रेशमा बेगम कुरैशी जीतीं।। वार्ड 61 से कांग्रेस की आयशा सिद्दीकी जीती। वार्ड 62 से निर्दलीय उम्मीदवार रोहित कुमार जीते। वार्ड 63 से कांग्रेस की सुशीला देवी जीतीं। वार्ड 64 से कांग्रेस की नसरीन बनो जीतीं। वार्ड 65 में निर्दलीय उम्मीदवार मोहम्मद जकरिया जीते। वार्ड 66 में भाजपा के महेश चंद्र जीते। वार्ड 67 में कांग्रेस के मोहम्मद अयूब जीते। वार्ड 68 से निर्दलीय नसीम बानो जीतीं। वार्ड 69 में कांग्रेस के फरीद कुरैशी जीते। वार्ड 70 में भाजपा के गिर्राज नाहटा जीते। वार्ड 71 से कांग्रेस के अरविंद मेथी जीते। वार्ड 72 भाजपा के ललिता जायसवाल जीते।
वार्ड 73 में भाजपा के अमर सिंह गुर्जर जीते। वार्ड 74 निर्दलीय उम्मीदवार सुशील यादव जीते। वार्ड 75 कांग्रेस के मोहम्मद शोएब जीते। वार्ड 81 से कांग्रेस उम्मीदवार असमा खान जीतीं। वार्ड 82 से कांग्रेस की सावित्री जीतीं। वार्ड 83 में कांग्रेस के फिरोज खान जीते। वार्ड 84 में कांग्रेस के नरेश कुमार जीते। वार्ड 85 में कांग्रेस की सुनीता मावर जीतीं। वार्ड 91 से भाजपा के श्याम सुंदर सैनी जीते। वार्ड 92 भाजपा की रितु मोतियानी जीतीं। वार्ड 93 में कांग्रेस के नीरज अग्रवाल जीते। वार्ड 94 में भाजपा के घनश्याम चंद लानी जीते। वार्ड 95 में भाजपा के महेश कलवानी जीते। वार्ड 96 भाजपा के महेंद्र कुमार पहाडिय़ा जीते।
जयपुर ग्रेटर के रिजल्ट:
जयपुर ग्रेटर वार्ड नंबर 1 से कांग्रेस की घापा देवी विजयी हुईं। वार्ड 11 से कांग्रेस की सजना देवी जीतीं। वार्ड 21 से भाजपा की प्रियंका अग्रवाल विजयी हुईं। वार्ड 41 से भाजपा के गणेश सिंह नाथावत जीते। वार्ड 42 से भाजपा के वीरेन्द्र सिंह जीते। वार्ड 51 से भाजपा की सुखप्रीत बंसल जीतीं। वार्ड 52 में भाजपा के विनोद चौधरी जीते। वार्ड 53 से निर्दलीय प्रत्याशी गजेंद्र सिंह चिराना विजयी।
वार्ड 61 में भाजपा से राखी राठौड़ जीतीं। वार्ड 62 से कांग्रेस के विजेंद्र सैनी की हुई जीत। वार्ड 63 से भाजपा के पीयूष किराडू जीते। वार्ड 71 में भाजपा के मुकेश शर्मा जीते। वार्ड 72 से भाजपा के पारस जैन जीते। वार्ड 81 में निर्दलीय प्रत्याशी जय वशिष्ठ जीते। वार्ड नंबर 82 में भाजपा के मनोज तेजवानी जीते। वार्ड 91 से कांग्रेस के आशीष पटेल विजयी। वार्ड 92 से कांग्रेस की ज्योति सैनी विजयी।
वार्ड 101 से भाजपा के मोतीलाल मीणा जीते। वार्ड 102 में भाजपा के महेंद्र शर्मा जीते। वार्ड 111 में कांग्रेस की काजल भीनमाल जीतीं। वार्ड 112 में निर्दलीय प्रत्याशी किशन लाल विजयी। वार्ड 121 भाजपा की प्रियंका अग्रवाल जीतीं। वार्ड 122 में कांग्रेस के प्रदीप तिवारी जीते। वार्ड 131 से भाजपा के गोविंद छिपा जीते। वार्ड संख्या 141 से कांग्रेस के अभिषेक सैनी विजयी हुए। वार्ड 142 में भाजपा के हिमांशु जीते।
वार्ड 41 से जीते कांग्रेस के आरिफ खान।
वार्ड 41 से जीते कांग्रेस के आरिफ खान।
आपको बता दें कि कोविड और धारा 144 के कारण चुनाव जीतने वाले प्रत्याशियों के विजय जुलूस पर रोक रहेगी। मतगणना स्थल एवं आसपास कहीं भी पांच से अधिक व्यक्तियों के समूह में एकत्रित होने पर रोक होने से पुलिस ने प्रत्याशियों के परिचितों और रिश्तेदारों-समर्थकों को लौटा दिया।

