जेल प्रहरी भर्ती के पद बढ़ाए गए, अगस्त के आखिरी सप्ताह तक आएगा रिजल्ट

जेल प्रहरी भर्ती के पद बढ़ाए गए, अगस्त के आखिरी सप्ताह तक आएगा रिजल्ट

खुलासा न्यूज नेटवर्क। राजस्थान में सरकार ने जेल प्रहरी भर्ती के पदों में बढ़ोतरी की है। इसके बाद 803 पदों पर होने वाली भर्ती में 165 पदों को बढ़ाया गया है। ऐसे में अब प्रदेशभर में कुल 968 पदों पर जेल प्रहरियों की भर्ती की जाएगी। शुक्रवार को सरकार ने इसके आधिकारिक आदेश जारी कर दिए हैं। दरअसल, राजस्थान सरकार ने 803 पदों पर प्रदेशभर में जेल प्रहरी भर्ती करने का फैसला किया था। इस साल आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद कुल 8 लाख 20 हजार 942 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इसके बाद 12 अप्रैल प्रदेश के 38 जिलों में भर्ती परीक्षा का आयोजन किया गया था। जिसमें 6 लाख 10 हजार 168 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। जो कुल अभ्यर्थियों का 74.33 प्रतिशत था।

इस माह के आखिरी सप्ताह तक रिजल्ट आने की संभावना
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज के अनुसार सरकार ने जेल प्रहरी भर्ती में 165 पद बढ़ाने का फैसला किया है। इसके बाद प्रदेश भर में अब 968 पदों पर जय प्रहरियों की भर्ती की जाएगी। इसी अनुरूप ही अब कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी किया जाएगा। आलोक राज के अनुसार इस भर्ती परीक्षा में बड़ी संख्या में भर्ती शामिल हुए थे। बोर्ड द्वारा जेल प्रहरी भर्ती में नॉर्मलाइजेशन की प्रक्रिया को अपनाया जा रहा है। ऐसे में इस महीने के आखिरी सप्ताह तक जेल प्रहरी का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा।

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट90500 रेट , 22 कैरट 95500 चांदी 118000 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट90500 रेट , 22 कैरट 95500 चांदी 118000 |