Gold Silver

सेंसेक्स में 1240 अंक की तेजी रही:ये 71,941 पर बंद हुआ, निफ्टी में भी 385 अंक की बढ़त; रिलायंस का शेयर 6.80% चढ़ा

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी आज सोमवार (29 जनवरी) को शानदार तेजी देखने को मिली है। सेंसेक्स 1240 अंक की बढ़त के साथ 71,941 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 385 अंक की तेजी रही। ये 21,737 के स्तर पर बंद हुआ। इस साल ये एक दिन में शेयर बाजार की सबसे बड़ी बढ़त है।

रिलायंस का शेयर 6.80% चढ़ा
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 25 में तेजी और सिर्फ 5 में गिरावट देखने को मिली। ONGC के शेयर में आज 8.89% और रिलायंस के शेयर में 6.80% की तेजी रही। वहीं अडाणी एंटरप्राइजेज 5.79% की बढ़त के साथ बंद हुआ।

आज कारोबार के दौरान रिलायंस के शेयर ने 2,905 रुपए का स्तर छुआ। ये इसका ऑल टाइम हाई है। वहीं इसके बाद इसका शेयर थोड़ा नीचे आया और ये 183.95 (6.80%) रुपए की बढ़त के साथ 2,890.10 रुपए पर बंद हुआ। इस बढ़त के बाद कंपनी को मार्केट कैप 19.55 लाख करोड़ पर पहुंच गया है।

बाजार में तेजी की 3 वजह

  1. रिलायंस और HDFC बैंक जैसे ज्यादा वेटेज वाले शेयर्स में तेजी।
  2. ग्लोबल बाजारों में तेजी के कारण भारतीय बाजार को सपोर्ट मिल रहा है।
  3. विदेशी निवेशक भारतीय बाजार में निवेश बढ़ा रहे हैं।

कल से ओपन होगा BLS ई-सर्विसेस लिमिटेड का IPO
BLS ई-सर्विसेस लिमिटेड का IPO कल यानी 30 जनवरी से ओपन हो रहा है। रिटेल निवेशक इसके लिए 1 फरवरी तक बोली लगा सकेंगे। इस इश्यू के जरिए कंपनी ₹310.91 करोड़ जुटाना चाहती है। 6 फरवरी को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर कंपनी के शेयर लिस्ट होंगे।

बीते हफ्ते बाजार में रही थी गिरावट
शेयर बाजार में 25 जनवरी को गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स 359 अंक की गिरावट के साथ 70,700 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 101 अंक की गिरावट रही थी। ये 21,352 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं बीते हफ्ते सेंसेक्स में 982.56 अंक या 1.37% की गिरावट रही थी।

Join Whatsapp 26