Gold Silver

ISRO चीफ को कैंसर, S. सोमनाथ ने बताया कब हुआ था डिटेक्ट और अब क्या है उनका हेल्थ स्टेट्स?

ISRO चीफ को कैंसर, S. सोमनाथ ने बताया कब हुआ था डिटेक्ट और अब क्या है उनका हेल्थ स्टेट्स?

नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (ISRO) प्रमुख एस सोमनाथ (60) को कैंसर होने का पता चला है। सोमनाथ ने एक मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू में इस बात को कन्फर्म किया है। सोमनाथ ने कहा कि चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग (23 अगस्त) के समय से स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशानियां आ रही थीं। हालांकि उस समय कुछ भी क्लियर नहीं था। मुझे भी इसे (कैंसर) लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं थी। ISRO चीफ ने ये भी कहा कि आदित्य-L1 की लॉन्चिंग (2 सितंबर) के दिन रूटीन चेकअप के गया तो स्कैन में पेट में कैंसर कोशिकाओं में ग्रोथ का पता चला। सोमनाथ का ऑपरेशन हो चुका है। कीमोथेरेपी भी हुई। सोमनाथ ने बताया- कैंसर का पता लगना परिवार के लिए शॉकिंग था। फिलहाल बीमारी को समझ रहा हूं और इलाज ले रहा हूं। पूरी तरह से कब तक ठीक हो जाऊंगा, ये कहना मुश्किल है। जानकारी के मुताबिक, इसरो चीफ चार दिन अस्पताल में रहे, पांचवें दिन ऑफिस जॉइन कर लिया। उनके रेगुलर चेकअप और स्कैन चलते रहेंगे। आपको बता दें, एस सोमनाथ के कार्यकाल में ISRO ने इतिहास रचा। भारतीय अंतरिक्ष संस्थान ने न केवल चांद के साउथ पोल पर सफलतापूर्वक चंद्रयान-3 की लैंडिंग कराई, बल्कि धरती से 15 लाख किमी दूर स्थित लैगरेंज पॉइंट पर सूर्य के अध्ययन के लिए आदित्य-L1 लॉन्च किया। वहीं हाल ही में गगनयान मिशन की भी शुरुआत हुई है।

Join Whatsapp 26