अंतरराष्ट्रीय ऊंट उत्सव: 6 मार्च को धोरों में दौड़ेंगे ऊंट, मिनट टू मिनट कार्यक्रम जारी - Khulasa Online अंतरराष्ट्रीय ऊंट उत्सव: 6 मार्च को धोरों में दौड़ेंगे ऊंट, मिनट टू मिनट कार्यक्रम जारी - Khulasa Online

अंतरराष्ट्रीय ऊंट उत्सव: 6 मार्च को धोरों में दौड़ेंगे ऊंट, मिनट टू मिनट कार्यक्रम जारी

बीकानेर. अंतरराष्ट्रीय ऊंट उत्सव 6 से 8 मार्च तक आयोजित किया जाएगा। जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने इससे संबंधित पोस्टर का विमोचन किया। उन्होंने बताया कि ऊंट उत्सव की शुरूआत 6 मार्च को हेरिटेज वॉक के साथ होगी। हेरिटेज वॉक सुबह 7 बजे लक्ष्मीनाथ मंदिर से रामपुरिया हवेलियां तक आयोजित की जाएगी।

इसी श्रंखला में दोपहर 3.30 से सायं 6.30 बजे तक राष्ट्रीय उष्ट्र अनुसंधान केंद्र में ऊंट सज्जा, ऊंट दौड़, ऊंट फ र कटिंग, ऊंट नृत्य, मिस्टर बीकाणा, मिस मरवन, कुश्ती, रस्साकशी और महिलाओं की मटका दौड़ का आयोजन होगा। जिला कलेक्टर ने बताया कि इसी श्रंखला में 7 मार्च को सुबह 7.30 से 9.30 बजे तक जोड़बीड़ कंजर्वेशन रिजर्व में बर्ड वॉचिंग कार्यक्रम आयोजित होगा। इसी दिन शाम 6.30 से रात 10 बजे तक पब्लिक पार्क में बीकानेर कार्निवल आयोजित किया जाएगा। यह कार्निवल राजकीय गंगा संग्रहालय से शुरू होगा।

उन्होंने बताया कि उत्सव के तीसरे दिन शाम 4.30 से 6.30 बजे तक डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में कैमल टैटू और बीएसएफ का एक्रोबेटिक शो आयोजित होगा। ऊंट उत्सव का समापन 8 मार्च को सायं 6 से 9.30 बजे तक आयोजित करणी सिंह स्टेडियम में आयोजित सांस्कृतिक संध्या के साथ होगा। इस दौरान पर्यटन विभाग के उपनिदेशक भानु प्रताप ढाका और पर्यटन अधिकारी पुष्पेंद्र प्रताप सिंह, पर्यटन सहायक योगेश राय मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26