
शुरू हुआ अंतरराष्ट्रीय ऊंट उत्सव, देखें यह वीडियो







शुरू हुआ अंतरराष्ट्रीय ऊंट उत्सव, देखें यह वीडियो
बीकानेर। अंतरराष्ट्रीय ऊंट उत्सव का आगाज शुक्रवार से हो गया। तीन दिन तक आयोजित होने वाले उत्सव में अलग-अलग जगहों पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उत्सव को बड़े स्तर पर ले जाने के लिए जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग की ओर से तैयारियां की गई है। ज्यादा से ज्यादा विदेशी सैलानी इसमें हिस्सा ले इसको लेकर भी प्रयास किए जा रहे है। इस बार पर्यटन विभाग की ओर से कई नए कार्यक्रमों को जोड़ा गया है। उत्सव में पहले दिन की शुरुआत हेरिटेज वॉक के साथ हुई। इस दौरान रामपुरिया हवेली से लेकर बीकाजी टेकरी तक हेरिटेज वॉक का आयोजन किया गया। दोपहर में बीकानेर कार्निवल का आयोजन होगा। वहीं शनिवार को ऊंट नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।


