सीमा सुरक्षा बल के महानिरीक्षक एमएल गर्ग ने सीमा चौकियों का दौरा कर वर्तमान सुरक्षा हालातों का लिया जायजा, जवानों की हौसला अफजाई की

सीमा सुरक्षा बल के महानिरीक्षक एमएल गर्ग ने सीमा चौकियों का दौरा कर वर्तमान सुरक्षा हालातों का लिया जायजा, जवानों की हौसला अफजाई की

सीमा सुरक्षा बल के महानिरीक्षक एमएल गर्ग ने सीमा चौकियों का दौरा कर वर्तमान सुरक्षा हालातों का लिया जायजा, जवानों की हौसला अफजाई की
बीकानेर। राजस्थान फ्रंटियर सीमा सुरक्षा बल राजस्थान महानिरीक्षक एमएल गर्ग ने अपने दौरे के दौरान 179वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल की सीमा चौकियों का दौरा किया और वर्तमान सुरक्षा हालातों का जायजा लिया तथा सीमा प्रहरियों की हौसला अफजाई की। इस दौरे के दौरान उन्होंने सीमावर्ती ग्राम भूरासर में सिविक एक्शन प्रोग्राम में भाग लिया। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 75 वें जन्मदिन के शुभ अवसर पर सीमा सुरक्षा बल की तरफ से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भूरासर में सीमावर्ती गांवों के छात्रों की अच्छी शिक्षा के लिए पुस्तकालय समर्पित किया गया। इस समारोह में एम एल गर्ग, महानिरीक्षक, सीमांत मुख्यालय सी सु बल राजस्थान, विक्रम सिंह कुंवर, कमान्डेंट 179 वीं वाहिनी, बाबू लाल यादव, द्वितीय कमान अधिकारी, सत्तार खान उप कमांडेंट, शैलेन्द्र सिंह, सहायक कमांडेंट, इंस्पेक्टर इंटेलिजेंस दानाराम गोदारा, सीमा प्रहरियों, भूरासर सरपंच गणपत सिंह सोढ़ा, सीमावर्ती ग्रामीणों, शिक्षकगण और छात्रों ने भाग लिया। इस समारोह के दौरान महानिरीक्षक ने बताया कि सीमा सुरक्षा बल सदैव सीमावर्ती ग्रामीणों की सुरक्षा और सहयोग के लिए कार्यरत है। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सीमा सुरक्षा बल सीमावर्ती ग्रामवासियों की सुरक्षा के लिए अडिग रहा है। भूरासर सरपंच ने बताया कि यह हमारे लिए बहुत ही गौरव की बात है कि छात्रों की अच्छी शिक्षा के लिए सीमा सुरक्षा बल की तरफ से विद्यालय में पुस्तकालय का उद्घाटन किया गया। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी सीमा सुरक्षा बल ने सीमावर्ती ग्रामवासियों की सुरक्षा और सहयोग किया। प्रधानाध्यापक हरपाल सिंह रणवां, शिक्षकों और सीमावर्ती ग्रामवासियों ने महानिरीक्षक, सीमांत मुख्यालय, राजस्थान, समादेष्टा 179वीं वाहिनी और सीमा सुरक्षा बल को इस कार्य के लिए बहुत बहुत धन्यवाद कहा। और कहा कि हमारे बच्चों को भविष्य में अच्छी शिक्षा मिलेगी।

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 101700 रेट , 22 कैरट 106700 चांदी 132400 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 101700 रेट , 22 कैरट 106700 चांदी 132400 |