घायल ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का निधन, बेंगलुरु के अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा - Khulasa Online घायल ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का निधन, बेंगलुरु के अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा - Khulasa Online

घायल ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का निधन, बेंगलुरु के अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा

बेंगलुरु । सीडीएस जनरल रावत के साथ हेलिकॉप्टर हादसे में शामिल रहे ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का निधन हो गया है। इंडियन एयरफोर्स ने बताया कि बहादुर ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के निधन की सूचना देते हुए हमें गहरा दुख हुआ है। हेलिकॉप्टर हादसे में हुई चोटों के वजह से आज सुबह उनकी मौत हो गई। तमिलनाडु के कुन्नूर में 08 दिसंबर को हेलिकॉप्टर हादसा हुआ था। इंडियन एयरफोर्स ने उनकी मौत पर संवेदना व्यक्त की है।
गैलेंट्री अवॉर्ड विनर ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह सैन्य परिवार से आते हैं। उत्तर प्रदेश के देवरिया निवासी वरुण सिंह का परिवार तीनों सेनाओं से जुड़ा है- जल, थल और नभ। ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह इंडियन एयरफोर्स (ढ्ढ्रस्न) से हैं। उनके पिता रिटायर्ड कर्नल केपी सिंह आर्मी एयर डिफेंस (्र्रष्ठ) रेजिमेंट में थे। कर्नल केपी सिंह के दूसरे बेटे और ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के छोटे भाई लेफ्टिनेंट कमांडर तनुज सिंह इंडियन नेवी में हैं।
वरुण का परिवार इन दिनों भोपाल में रहता है। वरुण सिंह को इसी साल स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शौर्य चक्र से सम्मानित किया था। उन्हें यह अवॉर्ड फ्लाइंग कंट्रोल सिस्टम खराब होने के बाद भी 10 हजार फीट की ऊंचाई से तेजस विमान की सफल लैंडिंग कराने पर दिया था। वरुण ने आपदा के समय धैर्य नहीं खोया और आबादी से दूर ले जाकर विमान की सफल लैंडिंग कराई थी।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26