बाल श्रम उन्मूलन के तहत औद्योगिक इकाईयों का किया निरीक्षण - Khulasa Online बाल श्रम उन्मूलन के तहत औद्योगिक इकाईयों का किया निरीक्षण - Khulasa Online

बाल श्रम उन्मूलन के तहत औद्योगिक इकाईयों का किया निरीक्षण

बीकानेर। बाल श्रम उन्मूलन अभियान के अन्तर्गत श्रम विभाग द्वारा बीछवाल औद्योगिक क्षेत्र स्थित औद्योगिक इकाईयों व नियोजन स्थलों का निरीक्षण किया गया द्य संयुक्त श्रम आयुक्त भवानी प्रताप चारण द्वारा निरीक्षण के दौरान बाल श्रम कानूनों की पालना के लिए नियोजकों को निर्देशित किया गया। साथ ही बाल श्रम उन्मूलन संबंधी कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई। असंगठित क्षेत्र में कार्यरत श्रमिकों को ई-श्रम कार्ड बना हेतु प्रेरित किया गया। संयुक्त श्रम आयुक्त के नेतृत्व में संचालित इस अभियान में एन.सी.एल.पी. के कार्यक्रम प्रबंधक मनोज कुमार, एण्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट सी.आई. सुमन जयपाल, हेड कॉन्स्टेबल नरेन्द्र सिंह व भूराराम मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26