भारत सरकार अब प्याज इतने रुपये किलो बेचना किया शुरु, आम आदमी को मिलेगा प्याज

भारत सरकार अब प्याज इतने रुपये किलो बेचना किया शुरु, आम आदमी को मिलेगा प्याज

भारत सरकार अब प्याज इतने रुपये किलो बेचना किया शुरु, आम आदमी को मिलेगा प्याज
जयपुर। प्याज की कीमत 60 रुपए किलो तक पहुंच गई है। आम आदमी को प्याज की बढ़ी कीमतों से राहत देने के लिए भारत सरकार 35 रुपए किलो प्याज बेचना शुरू कर रही है। नेशनल को-ऑपरेटिव कंज्यूमर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया बुधवार शाम 4 बजे जयपुर सहकार भवन पर सस्ते प्याज बेचने की शुरुआत करेगा। आज कुल 10 जगहों पर सस्ती प्याज बेचा जाएगा।
अलगे कुछ दिनों में शहर के इलाकों में 24 मोबाइल वैन के जरिए सस्ते प्याज उपलब्ध करवाए जाएंगे। सस्ते प्याज बाजार में आने से आम आदमी को महंगाई से थोड़ी राहत मिलेगी। कल से रोज सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक वैन के जरिए सस्ता प्याज बेचा जाएगा। एक वैन में 1500 किलो प्याज रहेगा। इसके खत्म होने पर दोबारा गोदाम से भरकर निर्धारित स्थान पर भेजा जाएगा।
एनसीसीएफ के जयपुर शाखा प्रबंधक ए. संदीप का कहना है- हमारी ओर से जयपुर के कई लोकेशन पर प्याज उपलब्ध करवाए जाएंगे। बाजार में जो प्याज 60 से 70 रुपए किलो बिक रहा है। हमारी वैन पर 35 रुपए किलो के भाव पर मिलेगा।
बारिश की वजह से बढ़े प्याज के भाव
लाल कोठी सब्जी मंडी के व्यापारी हरीश पंजाबी ने बताया- बारिश के बाद से प्याज के रेट में लगातार बढ़ोतरी हुई है। रिटेल में 30 से 40 रुपए किलो बिकने वाला प्याज बाजार में 50 से 60 रुपए किलो तक बिक रहा है। प्याज थोक मंडी से ही मंहगा आ रहा है, इसलिए प्याज के रेट रिटेल में भी बढ़े है।
अक्टूबर से कम होंगे रेट
मुहाना फल सब्जी मंडी में प्याज के थोक व्यापारी महेंद्र मूलचंदानी ने बताया- प्याज के रेट अगस्त से बढ़े हैं। अभी मंडी में प्याज का थोक भाव 35 से 45 रुपए प्रति किलो चल रहा है। मई जून में प्याज 12 से 25 रुपए प्रति किलो बिक रहा था। जुलाई में 30 से 32 और अगस्त में यह 40 से 50 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गया।
वर्तमान में मंडी में नासिक से प्याज का पुराना स्टॉक आ रहा है। अब महाराष्ट्र से प्याज की नई पैदावार आनी शुरू हो चुकी है। जैसे-जैसे प्याज की नई फसल आनी शुरू होगी, मार्केट में प्याज के रेट में कमी आएगी। अक्टूबर में प्याज के रेट सामान्य हो जाएंगे।
इन राज्यों से आएगी प्याज की नई फसल
उन्होंने बताया- प्याज की नई फसल सितंबर से आनी शुरू हो जाती है। जैसे ही कर्नाटक से प्याज आने शुरू होंगे, रेट में और कमी आएगी। इसके अलावा नवंबर-दिसंबर में तीन राज्यों (गुजरात महाराष्ट्र, कर्नाटक) से प्याज की आवक होगी। दिसंबर में राजस्थान के कोटा, सीकर और अलवर से भी प्याज आएंगे। ऐसे में जनवरी में प्याज के थोक में भाव 10 रुपए किलो तक आ जाएगा। अभी मंडी में प्याज की लिमिटेड सप्लाई है। इसलिए प्याज के रेट बढ़े है। मंडी में अभी 400 से 500 टन प्याज तक आ रहा है।

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 90400 रेट , 22 कैरट 95400 चांदी 1178000 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 90400 रेट , 22 कैरट 95400 चांदी 1178000 |