![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/06/khulasa-new-poster-58.jpg)
भारत-कनाडा मैच बारिश की वजह से रद्द, कल यहीं पाकिस्तान-आयरलैंड मुकाबला होगा
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2023/02/drgifad.gif)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-06-20-at-8.51.17-PM.jpeg)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-06-16-at-11.31.10-PM.jpeg)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/04/WhatsApp-Image-2024-04-04-at-12.06.31-PM.jpeg)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/05/WhatsApp-Image-2024-06-12-at-12.05.55-AM.jpeg)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2022/08/d186fc64-d41f-4ece-8c59-2b3589462913.jpg)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-06-08-at-2.50.27-PM.jpeg)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/04/WhatsApp-Image-2024-06-08-at-3.45.05-PM.jpeg)
भारत-कनाडा मैच बारिश की वजह से रद्द, कल यहीं पाकिस्तान-आयरलैंड मुकाबला होगा
खुलासा न्यूज़। टी-20 वर्ल्ड कप में भारत और कनाडा मैच बारिश के कारण रद्द हो गया है। अंपायर्स ने दो बार निरीक्षण करने के बाद मैच रद्द करने का फैसला लिया। इस मैदान पर लगातार तीसरा मुकाबला बारिश के कारण नहीं हो सका है। फ्लोरिडा में बारिश के कारण इस मुकाबले का टॉस भी नहीं हो सका है। फ्लोरिडा में पिछले एक हफ्ते से भारी बारिश हो रही है। टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत का दूसरा मैच रद्द हुआ है। 2007 में भारत-स्कॉटलैंड में भी टॉस के बाद रद्द हुआ था। टीम इंडिया का अगला मुकाबला सुपर-8 में 20 जून को अफगानिस्तान से वेस्टइंडीज के सेंट लूसिया में होगा।इस टी-20 वर्ल्ड कप में अब तक बारिश के कारण 4 मैच बेनतीजा रहे हैं, इनमें से 3 मैच फ्लोरिडा में रद्द हुए हैं। लॉडरहिल स्थिति इस ग्राउंड पर लगातार तीसरा मैच बारिश के कारण रद्द हुआ है। इस मैदान पर 12 जून को नेपाल-श्रीलंका, 14 जून को अमेरिका-आयरलैंड मैच भी रद्द हो चुके हैं। एक मुकाबला ब्रिजटाउन में भी रद्द हुआ है।
फ्लोरिडा के इसी मैदान पर रविवार को ग्रुप-ए का आखिरी मुकाबला खेला जाएगा। हालांकि, दोनों ही टीमें सुपर-8 की रेस से बाहर हो चुकी हैं। ऐसे में यह मुकाबला औपचारिकता मात्र होगा।
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/05/WhatsApp-Image-2024-06-08-at-2.36.48-PM.jpeg)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2023/10/IMG-20240415-WA0026.jpg)
![](http://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2021/04/whatsapp-icon.png)