भारत ने हॉकी में पाकिस्तान को एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में 3-1 से हराया, - Khulasa Online भारत ने हॉकी में पाकिस्तान को एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में 3-1 से हराया, - Khulasa Online

भारत ने हॉकी में पाकिस्तान को एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में 3-1 से हराया,

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का मुकाबला टीम इंडिया ने 3-1 से अपने नाम कर लिया है। इसी के साथ भारतीय हॉकी टीम ने टी-20 वल्र्ड कप में पाकिस्तान से मिली हार का बदला भी ले लिया है। भारत के लिए दो गोल दागने वाले हरमनप्रीत सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस जीत के साथ भारत के सात अंक हो गए हैं। टीम इंडिया का सेमीफाइनल में पहुंचना अब पक्का हो गया है।
हरमनप्रीत का कमाल
मैच के पहले और चौथे क्वार्टर में हरमनप्रीत सिंह ने भारत के लिए दो शानदार गोल दागे। वहीं, पाकिस्तान के लिए एकमात्र गोल जुनैद मंजूर के खाते में आया। भारत के लिए आकाशदीप सिंह ने मैच में दूसरा गोल किया। भारत पहले क्वार्टर में 1-0 से आगे था। दूसरे क्वार्टर में भी भारतीय टीम गोल करने के लिए लगातार अटैक कर रही थी, लेकिन पाकिस्तान के डिफेंस ने 3 शानदार बचाव किए।
भारत पहले क्वार्टर में भी दो और गोल कर सकता था, लेकिन पाकिस्तान के गोलकीपर अली अमजद ने दो शानदार बचाव किए। इस टूर्नामेंट में भारत की शुरुआत कुछ खास नहीं रही थी। पहले मैच में कोरिया के खिलाफ स्कोर 2-2 से ड्रॉ रहा था, लेकिन दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम ने धमाकेदार वापसी करते हुए बांग्लादेश को 9-0 से हरा दिया।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26