दो साल में एक सच्चे जनप्रनिधित्व की भूमिका विश्नोई ने

दो साल में एक सच्चे जनप्रनिधित्व की भूमिका विश्नोई ने

खुलासा न्यूज,बीकानेर। सादुलगंज विकास समिति ने पार्षद मनोज बिश्नोई का 2 साल का कार्यकाल पूर्ण होने पर स्वागत किया और वार्ड में विकास कराने पर साफा पहनाकर स्वागत किया। अध्यक्ष यशपाल ने बताया कि जब से पार्षद मनोज विश्नोई इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे है। तब से वार्ड में रोजाना सफाई व्यवस्था,सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद हुई है। वार्ड में पार्षद समस्या के अलावा जनहित में हमेशा विश्नोई तैयार रहते हैं। इन्होंने अपने दो वर्ष के कार्यकाल में क्षेत्र की समस्याओं का निस्तारण करवाकर एक सच्चे जनप्रतिनिधित्व की भूमिका निभाई है। स्वागत करने वालों में पुनीत,महेंद्र सिंह भाटी,विक्रम सिंह भाटी,पूर्व पार्षद राकेश काला,मगन सिंह भाटी,प्रशांत राजपुरोहित,डॉक्टर सुनील विजय,विनय सैनी,जितेंद्र सिंह साहनी,दिनेश नायक,ललित सिंह तंवर समेत के गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |