इन वार्डो में अपने ही दे रहे है अपनों को टक्कर - Khulasa Online इन वार्डो में अपने ही दे रहे है अपनों को टक्कर - Khulasa Online

इन वार्डो में अपने ही दे रहे है अपनों को टक्कर

जयनारायण बिस्सा
बीकानेर। 16 नवम्बर को होने जा रहे निगम चुनाव में नाप वापसी के बाद तश्वीर एकदम साफ हो गई है। 80 वार्डों में क रीब आठ वार्डों में सीधा मुकाबला होगा तो कही बागी अपनी ही पार्टी के अधिृत प्रत्याशियों को चुनौती देगें। जिन्होंने मुकाबले को त्रिकोणिय व चतुष्कोणीय बना दिया है। यहीं नहीं चार वार्डों में सात प्रत्याशी एक दूसरे से दो दो हाथ कर रहे है। मजे की बात तो ये है बागियों में ब्लॉक अध्यक्ष,किसान मोर्चा के अध्यक्ष व पूर्व पार्षद भी शामिल है।

इन वार्डों में सीधा मुकाबला
आपको बता दे कि करीब आठ वार्डों में सीधा मुकाबला हो रहा है। जहां दोनों प्रमुख राजनीतिक दल के उम्मीदवार एक दूसरे को कड़ी टक्कर दे रहे है। इनमें 1,12,34,43,47,48,55,68 वार्ड है। जहां कांग्रेस भाजपा में सीधी टक्कर है।

यहां त्रिकोणीय-चतुष्कोणीय संघर्ष
शहर की सरकार के लिये आधे से ज्यादा वार्डों में त्रिकोणीय-चतुष्कोणिय मुकाबला देखने को मिलेगा । जहां अपनी ही पार्टी के प्रत्याशियों के लिये बागी सिरदर्द बन गये है। वार्ड 5,11,16,17,24,25,27,28,30,33,36,37,41,44,45,31,61,62,64,65,69,70,76,78 में त्रिकोणीय संघर्ष हो रहा है। वहीं वार्ड 4,8,14,15,18,19,21,23,26,31,42,50,54,59,60,66,67,72,73,74,80 में चार चार प्रत्याशी चुनाव मैदान में है।

इन वार्डों ये है स्थिति
नाम वापसी के उपरान्त 11 वार्डों में पांच प्रत्याशी,11 वार्ड में ही 6 प्रत्याशी तथा चार वार्डों में सात प्रत्याशी चुनावी रण में है। वार्ड संख्या 3,13,20,38,40,46,52,58,63,77,79 में पांच पांच उम्मीदवार,वार्ड संख्या 6,7,9,22,29,32,35,49,56,57,71 में छ:-छ: प्रत्याशी मैदान है। तो वार्ड 2,10,39,53 में सात प्रत्याशी जोर अजमाईश कर रहे है। ्र

ये बागी बने है पार्टी के लिये सिरदर्द
आपको बता दे कि कांग्रेस-भाजपा के लिये उनके स्वयं के बागी ही परेशान कर रहे है। जिसके कारण 23 वार्डो में मुकाबला रोचक बन गया है। इन बागियों में कांग्रेस के एक ब्लॉक अध्यक्ष और भाजपा के किसान मोर्चा अध्यक्ष सहित कई पूर्व पार्षद भी शामिल है। वार्ड 3,6,15,23,42 में दोनों ही पार्टियों को अपने अधिकृत प्रत्याशियों को चुनौती दे रहे है। तो वार्ड 7 में तरूण गहलोत,हुलास भाजपा के लिये,वार्ड 8 में भाजपा के पूर्व पार्षद जामनलाल गजरा,वार्ड 9 में भाजपा के पूर्व पार्षद ताराचंद कि लानियां,वार्ड 19 में कांग्रेस के भागीरथ सियाग,27 में जयश्री सेठिया,29 में भाजपा के पार्षद प्रतिनिधि श्रवण चौधरी,30 में कांग्रेस की पूर्व पार्षद गुड्डी देवी,32 में भाजपा के पूर्व पार्षद भगवती प्रसाद गौड,33 में कांग्रेस के पूर्व पार्षद मनोज नायक,वार्ड 49,50,51 में भाजपा के पूर्व पार्षद भावना गहलोत,वार्ड 52 में कांग्रेस के पूर्व पार्षद शहाबूद्दीन भुट्टो,56 में कांग्रेस के पूर्व पार्षद भंवरलाल साध,59 में कांग्रेस के पदाधिकारी की प्रतिनिधि सुधा आचार्य,63 से किसान मोर्चा भाजपा के अध्यक्ष किशन चौधरी व भाजपा के पूर्व पार्षद ऋषिराज रामावत,72 में कांग्रेस के पूर्व पार्षद रामेश्वर लाल सुथार तथा 79 में कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष रमजान कच्छावा शामिल है। जो अपनों के लिये परेशानी का सबब बने हुए है।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26