भाजपा के सदस्यता अभियान के दूसरे चरण बनेंगे सक्रिय सदस्य, 16 से 31 अक्टूबर तक चलेगा अभियान

भाजपा के सदस्यता अभियान के दूसरे चरण बनेंगे सक्रिय सदस्य, 16 से 31 अक्टूबर तक चलेगा अभियान

खुलासा न्यूज बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी बीकानेर शहर के सदस्यता अभियान के दूसरे चरण में अब सक्रिय सदस्य बनेंगे। जिसकी कार्यशाला आज भाजपा जिला मुख्यालय में शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमे मुख्य वक्ता केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल उपस्थित रहे। हरियाणा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर सभी ने मेघवाल को बधाई दी। बैठक में कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए अर्जुनराम मेघवाल ने कहा भाजपा सदस्यता अभियान में हर वर्ग हर क्षेत्र के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस सदस्यता अभियान को पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्सव की तरह मनाया और बूथ स्तर तक घर घर जाकर सदस्यों को जोड़ा गया है जो सरहनीय है और अब इस अभियान का दूसरा चरण सक्रिय सदस्य बनाने का अभियान 16 से 31 अक्टूबर तक चलेगा। जिसमें कम से कम 100 साधारण सदस्य बनाने वाले कार्यकर्ता को सक्रिय सदस्य बनाया जाएगा। जिसके लिए नमो ऐप या भाजपा वेबसाइट के माध्यम से 100 रुपये का गैर-वापसी योग्य भुगतान किया जाएगा। प्रत्येक कार्यकर्ता मापदंडों को पूरा करने के पश्चात, सदस्यता की स्वीकृति जिला समिति द्वारा प्रदान की जाएगी। शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य ने कहा जिस तरह बीकानेर भाजपा के कार्यकर्ताओ ने अपने उत्साह और लगन से साधारण सदस्य बनाए है, सभी कार्यकर्ताओं को उनकी मेहनत और लगन के लिए बधाई देता हुं और आगे भी सक्रिय सदस्य अभियान में हमारे कार्यकर्ता बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और पार्टी को निरंतर आगे बढ़ाने में सहयोग करेंगे। आज की बैठक में जेठानंद व्यास विधायक बीकानेर पश्चिम, सुशीला कंवर राजपुरोहित महापौर, राजेंद्र पंवार उपमहापौर, नरेश नायक जिला संयोजक सक्रिय सदस्य आभियान, जिला महामंत्री मोहन सुराणा ,श्याम सुंदर चौधरी, चम्पालाल जी गेधर प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा, महावीर सिंह चारण ओबीसी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष, अशोक मीणा प्रदेश उपाध्यक्ष, रमजान अबासी अल्प संख्यक प्रदेश उपाध्यक्ष, विजय उपाध्याय जिला उपाध्यक्ष, इंद्रा व्यास, भारती अरोड़ा, अनु सुथार, जगदीश सोलंकी कौशल शर्मा मंत्री, अशोक प्रजापत, नारायण चोपड़ा, बनवारी शर्मा, मंडल अध्यक्ष चंद्र प्रकाश गहलोत, कमल आचार्य, दिनेश महात्मा, मुकेश ओझा, विनोद करोल, नर्सिंग सेवग, अभय पारिक, जेठमल नहाटा, अजय खत्री,=चंद्र मोहन जोशी, राजाराम सीगड़, सरिता नाहटा, राज श्री कच्छावा, भगवती स्वामी, आशा आचार्य, मुकेश पंवार, सुरेश भसीन, वीरेंद्र करोल, मुकेश पंवार, अनील हर्ष, कैलाश जोशी, अरुण सोलंकी, राजकुमार व्यास, धर्मेंद्र सिंह, पुखराज स्वामी, अंकुश चोपड़ा, गिरीराज चारण, राज कडेला, मगाराम नाई, चंद्र शेखर शर्मा, सलीम जोइया, पूनम चंद पुनिया, बाबूलाल सैनी, सुशील शर्मा, दीपक यादव, शिव बन, राहुल पारिक, अशोक चांवरिया, सुशील आचार्य, संतोष शर्मा, प्रकाश मेघवाल, सुनील काश्यप, सोहन प्रजापत, बीरबल कुमावत, अजय कंसारा उपस्थित रहे।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |