सुबह-सुबह घर में लूट की नीयत से हथियार लेकर घुसा बदमाश, महिला चिल्लाई, तो भागे…

सुबह-सुबह घर में लूट की नीयत से हथियार लेकर घुसा बदमाश, महिला चिल्लाई, तो भागे…

कोटा। शहर में बदमाशों के हौंसले लगातार बुलंद होते नजर आ रहे हैं। अब घर में भी महिलायें सुरक्षित नहीं है। महिलाओं को देखकर बदमाश वारदात कर रहे है। बताया जा रहा है कि सोमवार को गुमानपुरा बल्लभबाड़ी कॉलोनी में सुबह 6 बजे एक बदमाश चाक़ू लेकर लूट करने की नीयत से घर में जा घुसा था। लेकिन महिला के चिल्लाने के कारण बदमाश को भागने पर मजबूर होना पड़ा
महिला को घर में किसी के कूदने की आई आवाज
मिली जानकारी के अनुसार घर में मौजूद अकेली महिला को किसी के कूदकर घर में आने की आवाज सुनी। इसके बाद वह मकान के पोर्च में आई, तो बदमाश ने उसे चाकू दिखाया। महिला यह सब देख सहम गई और चिल्लाई, यह देख बदमाश ने महिला का हाथ पकड़ा। लेकिन महिला ने हिम्मत नहीं हारी। चिल्लाना जारी रखा, मदद के लिए लोगों को पुकारती रही। यह देखकर बदमाश मौके से फरार हो गया। बदमाश की उम्र करीब 30 साल के आसपास बताई है । उसने नकाब लगा रखा था। महिला ने भी तत्काल पुलिस को सूचना दी। गुमानपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
आसपास के लोगों से पूछताछ
बताया जा रहा है कि पुलिस ने बदमाश घर के जिस ओर भागा , उस रास्ते का मुआयना किया है। आसपास के लोगों से पूछताछ की है। सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे है। उधर, कॉलोनी के लोग भी घटना को सुनकर भयभीत है। लोगों ने बताया कि इस घर में बुजुर्ग महिला चंद्रेश अकेली थी। वह अपनी बहन के साथ रहती है। आज बहन भी बाहर गई हुई थी। परिवार के अन्य लोग बिजऩस के चले बाहर रहते है। ऐसे में बदमाश बुजुर्ग महिला को अकेला देखकर लूटपाट करने की नीयत से घर में घुसा।
नहीं चिल्लाती, तो जाने क्या होता
महिला का कहना है कि वह नहीं चिल्लाती तो न जाने क्या हो जाता। महिला डरी हुई है। महिला चन्द्रेश का कहना है कि 52 साल में ऐसी घटना नहीं हुई, जो आज हुई। हालांकि पुलिस बदमाश की तलाश कर रही है।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |