शुरूआती रूझानों में बंगाल में कांटे की टक्कर,तमिलनाडू में डीएमके,असम में भाजपा की सरकार तय,राजस्थान में दो सीटों पर कांग्रेस को बढ़त - Khulasa Online शुरूआती रूझानों में बंगाल में कांटे की टक्कर,तमिलनाडू में डीएमके,असम में भाजपा की सरकार तय,राजस्थान में दो सीटों पर कांग्रेस को बढ़त - Khulasa Online

शुरूआती रूझानों में बंगाल में कांटे की टक्कर,तमिलनाडू में डीएमके,असम में भाजपा की सरकार तय,राजस्थान में दो सीटों पर कांग्रेस को बढ़त

नई दिल्ली। पांच राज्यों के हुए चुनाव और राजस्थान के उपचुनावों के प्रारंभिक रूझान आने शुरू हो गये है। हालांकि इन रूझानों को माने तो बंगाल में कांटे का मुकाबला दिखाई दे रहा है। वहीं तमिलनाडू में डीएमके,केरल में फ्रंट,असम में भाजपा को बहुमत मिलता नजर आ रहा है। पांडेचरी में भाजपा आगे चल रही है। उधर राजस्थान में हुए तीन उपचुनावों में दो सीटों सुजानगढ़ और सहाड़ा पर कांग्रेस की जीत लगभग तय मानी जा रही है। वहीं राजसंमद में भाजपा मामूली अंतर से आगे चल रही है।
रुझान में बंगाल में भाजपा भी 100 सीटों के पार
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझानों में भाजपा और टीएमसी में कांटे की टक्कर दिख रही है। हालांकि, बंगाल में टीएमसी और भाजपा दोनों ने 100 सीटों का आंकड़ा पार कर लिया है। बंगाल में अब तक 270 सीटों के शुरुआती रुझान आ चुके हैं, जिसमें भाजपा और टीएमसी के बीच मुकाबला बराबरी का है। रुझानों में टीएमसी 136 तो भाजपा 116 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस-लेफ्ट गठबंधन 2 सीट पर तो अन्य 3 सीट पर आगे है।
रुझानों में केरल में लेफ्ट का दिख रहा दबदबा
केरल विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती जारी है। केरल में एलडीएफ गठबंधन 68 सीटों पर आगे चल रहा है, वहीं यूडीएफ की 30 सीटों पर बढ़त है। भाजपा और अन्य के खाते में 1-1 सीट जाती दिख रही है।
असम में भाजपा से काफी पीछे कांग्रेस
असम में फिर से भाजपा की सरकार बनेगी या कांग्रेस कमाल करेगी, इसके लिए वोटों की गिनती जारी है। असम के शुरुआती रुझानों में भाजपा 63 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, कांग्रेस भी 40 सीटों के साथ पीछा कर रही है। हालांकि, अन्य भी एक सीट पर आगे दिख रहा है। जबकी कुल सीटों की संख्या 126 है।
पुडुचेरी में भी भाजपा कर रही कमाल
पुडुचेरी में भी वोटों की गिनती जारी है। यहां अब तक 12 सीटों के रुझान आ गए हैं, जहां आठ सीटों पर भाजपा तो चार सीट पर कांग्रेस आगे चल रही है।
तमिलनाडु में डीएमके को बढ़त
तमिलनाडु में 234 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। टीवी चैनल ं। अब तक के रुझानों में डीएमके 61 तो एआईडीएमके 30 सीटों पर आगे चल रही है। कमल हासन की पार्टी का अबतक खाता भी नहीं खुला।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26