मंत्री बनते ही माता के दरबार में: अचानक पहुँचने से प्रशासन आया सकते में

मंत्री बनते ही माता के दरबार में: अचानक पहुँचने से प्रशासन आया सकते में

खुलासा न्यूज, बीकानेर।  मंत्री पद की शपथ लेने के साथ ही नेताओं ने भगवान के श्रीचरणों में शीश नवाना शुरू कर दिया है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली तो विभाग आवंटित होने के कुछ समय बाद ही बीकानेर के देशनोक पहुंच गए, जहां विश्व विख्यात करणी माता के दर्शन किए। जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भी बीकानेर से देशनोक पहुंच गए। मंत्री के अचानक बीकानेर पहुंचने की सूचना ने प्रशासन और पुलिस अधिकारियों की परेड करवा दी। जूली का स्वागत करने बड़ी संख्या में कार्यकर्ता बीकानेर से देशनेाक पहुंचे। नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष हाजी मकसूद अहमद, महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के संयोजक संजय आचार्य, मनोज चौधरी, मगन लाल पानेचा, जितेंद्र सिंह रायसर, जितेंद्र नायक, अनवर अजमेरी ने माला व साफा पहनाकर स्वागत किया। देशनोक विप्र फाउंडेशन इकाई अध्यक्ष कैलाश चंद्र उपाध्याय, पार्षद चंडी दान ने भी नए मंत्री का स्वागत किया।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |