इनकम के लिहाज से कुंभ राशि वालों के लिए अच्छा दिन रहेगा, सिंह राशि को नुकसान होने की आशंका है - Khulasa Online इनकम के लिहाज से कुंभ राशि वालों के लिए अच्छा दिन रहेगा, सिंह राशि को नुकसान होने की आशंका है - Khulasa Online

इनकम के लिहाज से कुंभ राशि वालों के लिए अच्छा दिन रहेगा, सिंह राशि को नुकसान होने की आशंका है

29 सितंबर, गुरुवार को विशाखा नक्षत्र में चंद्रमा होने से वर्धमान नाम का शुभ योग बन रहा है। जिससे कर्क राशि वालों के लिए दिन फायदेमंद रहेगा। कन्या राशि वालों का ज किए निवेश का फायदा आने वाले दिनों में मिलेगा। तुला राशि वालों के लिए आर्थिक तौर परदिन अच्छा रहेगा। इनकम के लिहाज से कुंभ राशि वालों का दिन अच्छा रहेगा। वृष राशि वालों के बिजनेस की योजनाएं लीक होने से कोईगलत फायदा उठा सकता है। मिथुन राशि वालों का किसी अधिकारी से विवाद हो सकता है। सिंह राशि वालों को नुकसान होने की आशंकाहै। वहीं, बाकी राशियों के लिए दिन ठीक-ठाक रहेगा।

मेष : पुरानी परेशानियों का समाधान मिलेगा। दिन की शुरुआत में ही अपने कामों से जुड़ी रूपरेखा बना लें। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई अटकाहुआ मामला भी सुलझेगा। रिश्तों की मजबूती बढ़ाने में विशेष योगदान रहेगा।किसी संबंधी के साथ पारिवारिक मामलों को लेकर कुछ वाद-विवाद हो सकता है। इसलिए विवेक और समझदारी से काम ले। दूसरों कीबातों में आकर आप अपना नुकसान कर सकते हैं बेहतर होगा कि अपने कार्यों में ही व्यस्त रहें तथा अपनी योजनाओं पर ही कार्य करें।

वृष : दिन की शुरुआत कई तरह की गतिविधियों से होगी। और आप सूझबूझ से सभी कार्यों की रूपरेखा बेहतरीन बना लेंगे। विद्यार्थियों कोप्रतियोगिता संबंधी कार्यों में बड़ी मेहनत से प्रयासरत रहें। घर की साज-सज्जा व सुधार संबंधी कार्यों में भी समय बीतेगा।किसी मित्र की सलाह आपके लिए गलत साबित हो सकती है। व्यर्थ की गतिविधियों में समय नष्ट ना करें। किसी के साथ गलत लहजे मेंवार्तालाप करना आपके लिए नुकसानह हो सकता है। अपने सामथ्र्य से ज्यादा उधार लेने से परहेज करें। और अपने खर्चों पर भी काबू रखें।

मिथुन :कई तरह की गतिविधियों में आपकी व्यस्तता रहेगी। साथ ही महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क भी मजबूत होंगे। प्रॉपर्टी की क्रय विक्रय संबंधी योजनाएं सफल होंगी। मित्रों की सलाह से आप कोई विशेष निर्णय लेने में भी सक्षम रहेंगे।अपने गुस्से और आवेश पर काबू रखें। किसी नजदीकी संबंधी के साथ चल रहा विवाद अनुभवी लोगों की मध्यस्थता से हल हो जाएगा। संतान की गतिविधियों और संगति पर जरूर नजर रखें। समय रहते कठोर निर्णय लेना अति आवश्यक है।

कर्क : इस समय कुछ सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के प्रति आपका योगदान समाज में आपको नई पहचान देगा। आप परिवार तथाव्यवसाय के बीच बेहतर तालमेल बिठा कर रखेंगे, व्यस्तता के बावजूद सभी कार्य सहज तरीके से पूर्ण होते जाएंगे।
इस समय बहुत ही संवेदनशील महसूस करेंगे। साथ ही नकारात्मक सोच आपके आत्मविश्वास में भी कमी ला सकती है। विद्यार्थियों औरयुवाओं को अपने करियर को लेकर ज्यादा ध्यान देने की भी जरूरत है।

सिंह : कुछ मुश्किलें सामने आएंगी, परंतु आप अपने आत्मविश्वास व दृढ़ निश्चय द्वारा उनका समाधान भी आसानी से ढूंढ लेंगे। घर के लिएकिसी मूल्यवान वस्तुओं की खरीदारी भी संभव है। युवाओं को कोई उपलब्धि मिलने से गजब का उत्साह रहेगा।जल्दबाजी में कोई भी फैसला ना लें। भाई-बहनों के साथ रिश्तों में मिठास रखने में आपका योगदान जरूरी है। ज्यादा रोक-टोक की वजहसे बच्चों के मनोबल में कमी आ सकती है। इसलिए बहुत ही शांतिपूर्ण तरीके से उनके साथ व्यवहार करें।

कन्या : अनुकूल समय है। अधिकतर कार्य अल्प प्रयास से ही व्यवस्थित हो जाएंगे। परिवार के साथ कोई धार्मिक यात्रा का भी आयोजन बनसकता है। अभी की गई मेहनत के परिणाम निकट भविष्य में बहुत ही अनुकूल मिलेंगे। तथा दिनचर्या काफी व्यस्ततम रहेगी।अपना मनोबल बनाए रखें तथा नकारात्मक परिस्थितियों को बहुत ही सहज और शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का प्रयास करें। युवा वर्ग मौजमस्ती में समय व्यत करने कीवजह अभी कार्यप्रणाली और अधिक बेहतर करने में समय लगाएं।

तुला : इस समय आपका विशेष प्रयास अपने लक्ष्य को हासिल करने तथा आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने में रहेगा। आप फालतू कीगतिविधियों से ध्यान हटाकर अपने कार्यों पर केंद्रित रखें। किसी पारिवारिक सदस्य के विवाह से संबंधित रिश्ता भी आ सकता है।नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों के साथ कोई भी संपर्क ना रखें, इनकी वजह से आपके बनते कार्यों में विघ्न आ सकता है। इस समय भाई-बहनों के साथ अपने रिश्ते को बहुत अधिक संभालकर रखने की जरूरत है।

वृश्चिक: परिवार जनों की खुशहाली के लिए कुछ खर्च करना बेहतर रहेगा। युवा वर्ग अपनी पहली इनकम मिलने से बहुत प्रसन्न रहेंगे। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद व स्नेह घर के वातावरण को सुखमय बनाकर रखेगा। निवेश करने जैसी गतिविधियों में भी व्यस्तता बनी रहेगी।
गैर जरूरी खर्चे आपको परेशान भी कर सकते हैं। कुछ समय बच्चों के साथ भी अवश्य व्यतीत करें। इससे उनमें सुरक्षा की भावना आएगी।समय के अनुसार अपने व्यवहार में भी बदलाव लाना जरूरी है।

धनु : लक्ष्य प्राप्ति में किसी निकट संबंधी का सहयोग मिलेगा। धन की अपेक्षा अपने मान-सम्मान व आदर्शों पर विश्वास रखना आपको कामयाब करेगा। अध्यात्म से जुड़े कुछ विशेष तथ्यों की जानकारी भी हासिल होगी। और उसमें रुचि भी जागृत होगी।कभी-कभी संतान का कोई नकारात्मक रवैया आपकी परेशानी का कारण बनेगा। ज्यादा अनुशासन रखने के बजाय उनका मनोबल बढ़ानेका प्रयास करें। युवा वर्ग को किसी वजह से अपनी कैरियर संबंधी योजनाओं को टालना भी पड़ सकता है।

मकर: घर में मेहमानों की आवाजाही रहेगी। तथा आपसी मेल मिलाप सबको खुशी प्रदान करेगा। घर के वरिष्ठ सदस्यों के साथ किसी मंदिरअथवा धार्मिक स्थल की यात्रा का भी प्रोग्राम बन सकता है। कोई सरकारी मामला चल रहा है, तो उसका कोई हल निकल सकता है।
कोई निजी मामला उलझ जाएं तो शांतिपूर्ण तरीके से उनका समाधान निकालें। महिला वर्ग अपने ससुराल पक्ष के साथ संबंध मधुर बनाकररखें। कभी-कभी आप के गुस्से और गलत शब्दों के प्रयोग कर बैठेंगे।

कुंभ : इनकम के लिहाज से समय श्रेष्ठ है। आपकी कोई मन मुताबिक इच्छा पूरी होगी जिसकी वजह से मन प्रसन्न रहेगा। महत्वपूर्ण कार्य कोकरने से पहले अपने पारिवारिक सदस्यों की सलाह लेना उचित रहेगा।इस समय लापरवाही की वजह से पैसा बर्बाद भी हो सकता है। किसी पर भी अधिक भरोसा ना करें। पारिवारिक गतिविधियों के लिए भीसमय जरूर निकाले। कुछ अनिद्रा और बेचैनी जैसी स्थिति भी महसूस होगी।

मीन : कुछ समय स्वयं के लिए भी व्यतीत करें। अपनी जिम्मेदारियों को परिवार के साथ बांटने से आप खुद के लिए समय निकाल पाएंगे।धार्मिक तथा आध्यात्मिक गतिविधियों में कुछ समय बीताना आपको बहुत अधिक खुशी और आत्मिक शांति प्रदान करेगा।
इस समय आर्थिक गतिविधियां कुछ धीमी ही रहेंगी। महिलाएं अपने मान-सम्मान को लेकर ज्यादा सजग रहें। अपने गुस्से और आवेश पर काबू रखें। किसी भी काम को शुरू करने में ज्यादा सोच-विचार करने से मौका हाथ से निकल भी सकता है।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26