Gold Silver

राजस्थान में भाजपा-13, कांग्रेस-12 सीटों पर आगे, देखे सभी हॉट सीटों पर रुझान

राजस्थान में भाजपा-13, कांग्रेस-12 सीटों पर आगे, देखे सभी हॉट सीटों पर रुझान 

लोकसभा चुनाव परिणाम 2024 : राजस्थान की 25 लोकसभा सीटों पर शुरुआती रुझान आ गए हैं। सभी सीटों पर ईवीएम से वोटों की गिनती शुरू हो गई है। शुरुआती रुझान में भाजपा को राजस्थान में बड़ा नुकसान होता दिख रहा है। यहां भाजपा 13, कांग्रेस गठबंधन 12 सीटों पर आगे चल रही है। इसमें कांग्रेस 9, सीपीएम 1, आरएलपी 1 और बीएपी ने 1 सीट पर लीड बनाई है। इस रुझान के हिसाब से भाजपा को 12 सीटों का नुकसान होता दिख रहा है।

बाड़मेर सीट से निर्दलीय प्रत्याशी रविंद्र भाटी आगे चल रहे हैं। दूसरे नंबर पर उम्मेदाराम बेनीवाल और केंद्रीय मंत्री व भाजपा प्रत्याशी कैलाश चौधरी तीसरे नंबर पर चल रहे हैं। जालोर में भाजपा प्रत्याशी लुंबाराम चौधरी आगे चल रहे हैं, जबकि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत पीछे चल रहे हैं।

कहां, कौन आगे-पीछे?

1. जयपुर: भाजपा मंजू शर्मा 1 लाख 13 हजार 330 वोटों से आगे चल रही हैं। प्रतापसिंह खाचरियावास पीछे चल रहे हैं।

2. जयपुर ग्रामीण: कांग्रेस के अनिल चोपड़ा 23 हजार 755 वोट से आगे चल रहे हैं। वहीं बीजेपी के राव राजेंद्र सिंह अभी पीछे चल रहे हैं।

3. जोधपुर : गजेंद्र सिंह शेखावत 8 हजार 916 वोट से आगे, जबकि करण सिंह उचियारड़ा पीछे।

4. अजमेर: भागीरथ चौाधरी 72 हजार 846 वोट से आगे, जबकि रामचंद्र चौधरी पीछे चल रहे हैं।

5. सीकर: यहां से इंडिया गठबंधन से माकपा के अमराराम आगे है। भाजपा से स्वामी सुमेधानदं सरस्वती दूसरे नंबर पर है।

6. उदयपुर: बीजेपी के मन्नालाल रावत 28 हजार 767 वोट से आगे है। उदयपुर कलेक्टर रह चुके और कांग्रेस प्रत्याशी ताराचंद मीणा दूसरे नंबर पर है।

7. बीकानेर: केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल बीकानेर सीट से आगे चल रहे हैं। वे 14000 वोट की बढ़त लिए हुए है। जबकि गोविंदराम मेघवाल पीछे चल रहे हैं।

8. कोटा: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला 3 हजार 898 वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं। भाजपा के बागी और कांग्रेस प्रत्याशी प्रहलाद गुंजल पिछड़ गए है।

9. अलवर: केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव 39 हजार 149 वोट से आगे हैं, जबकि कांग्रेस के ललित यादव पीछे।

10. बाड़मेर: प्रदेश की हॉट सीट से कांग्रेस के उम्मेदाराम बेनीवाल 7 हजार 470 वोट से आगे चल रहे हैं। दूसरे नंबर पर रविंद्र सिंह भाटी है। यहां केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी तीसरे नंबर पर चल रहे हैं।

11. पाली: दो बार से सांसद पीपी चौधरी 10 हजार 214 वोट से आगे चल रहे हैं। जबकि संगीता बेनीवाल पीछे हैं।

12. नागौर: प्रदेश में सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली नागौर सीट से हनुमान बेनीवाल 7 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। जबकि ज्योति मिर्धा पिछड़ती हुई नजर आ रही है।

13. भरतपुर: भरतपुर से कांग्रेस की संजना जाटव 6 हजार 870 वोट से आगे चल रही हैं। जबकि बीजेपी के रामस्वरूप कोली पीछे चल रहे हैं।

14. दौसा: प्रदेश की हॉट सीट में शामिल दौसा से कांग्रेस के मुरारीलाल मीणा 38 हजार 355 वोट से आगे चल रहे हैं। वहीं बीजेपी के कन्हैयालाल मीणा दूसरे नंबर पर हैं।

15. झुंझुनूं: कांग्रेस के बृजेंद्र ओला 10 हजार 771 वोट से आगे चल रहे हैं। यहां 2 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। भाजपा के शुभकरण चौधरी अब भी पीछे चल रहे हैं।

16. भीलवाड़ा: यहां दो राउंड की गिनती के बाद बीजेपी के दामोदर अग्रवाल 28 हजार 171 वोट से आगे चल रहे हैं। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी पीछे चल रहे हैं।

17. बांसवाड़ा-डूंगरपुर: 5 राउंड की गिनती के बाद राजकुमार रोत 31 हजार 041 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं भाजपा प्रत्याशी महेंद्रजीत सिंह मालवीय 31 हजार 071 वोटों से पीछे चल रहे हैं।

18. जालोर-सिरोही: इस सीट पर पूर्व सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत चुनावी मैदान में उतरे थे। यहां से बीजेपी के प्रत्याशी लुम्बाराम चौधरी 25 हजार 481 वोट से आगे हैं। वहीं वैभव गहलोत पीछे चल रहे हैं।

19. चित्तौड़गढ़ : पहले राउंड की गिनती पूरी होने के बाद भाजपा प्रत्याशी और प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी 18 हजार 526 वोट से आगे चल रहे हैं, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी उदयलाल आंजना पीछे चल रहे हैं।

20. राजसमंद : इस सीट से महिमा विश्वेश्वर सिंह 73 हजार 258 वोट से आगे चल रही हैं। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी दामोदर गुर्जर पीछे चल रहे हैं।

21. गंगानगर : यहां से कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप इंदौरा 15 हजार से ज्यादा वोट से आगे चल रहे हैं। जबकि बीजेपी प्रत्याशी प्रियंका बैलान पीछे चल रही है।

22. टोंक-सवाई माधोपुर : यहां से कांग्रेस के हरीश चंद्र मीणा आगे चल रहे हैं, जबकि भाजपा के सुखबीर सिंह जौनपुरिया पीछे हैं।

23. चूरू : कांग्रेस से राहुल कस्वां 15 हजार 960 वोट से आगे चल रहे हैं। जबकि देवेंद्र झाझड़िया पीछे चल रहे हैं।

24. करौली-धौलपुर : 5 राउंड की गिनती के बाद कांग्रेस के भजनलाल जाटव 27 हजार से ज्यादा वोट से आगे चल रहे हैं। वहीं भाजपा की इंदु देवी जाटव पीछे चल रही हैं।

25. झालावाड़-बारां : झालावाड़-बारां से पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के बेटे दुष्यंत सिंह 34 हजार 500 वोट से आगे चल रहे हैं। पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया की पत्नी उर्मिला जैन भाया दूसरे नंबर पर हैं।

Join Whatsapp 26