बीकानेर में खेल-खेल गले में फंसी टाई, दम घुटने से 10 वर्षीय बच्चे की जान गई

बीकानेर में खेल-खेल गले में फंसी टाई, दम घुटने से 10 वर्षीय बच्चे की जान गई

बीकानेर में खेल-खेल गले में फंसी टाई, दम घुटने से 10 वर्षीय बच्चे की जान गई

खुलासा न्यूज़। बीकानेर में 10 साल के बच्चे की खेल-खेल में मौत हो गई। बच्चा स्कूल से घर लौटकर अपने भाई के साथ खेल रहा था। उसने अपनी टाई को खूंटी पर टांग रखा था। बच्चा भागते हुए आया और टाई में गला फंस गया।

चिल्लाने की आवाज सुनकर मां रसोई से आई और बच्चे को हॉस्पिटल ले जाया गया। तब तक बच्चे की मौत हो चुकी थी। घटना बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ तहसील के गांव गुसाईसर बड़ा में बुधवार शाम की है।

टाई को गले में डालकर घूमाया

हेड कॉन्स्टेबल देवाराम ने बताया- मामले की हॉस्पिटल से जानकारी मिली थी। परिवार ने किसी तरह का मामला दर्ज नहीं कराया है। बच्चे के दादा पेमाराम प्रजापत का कहना है कि पोता कानाराम कुम्हार (10) अपने भाई-बहन के साथ गुंसाईसर बड़ा के एक स्कूल में पढ़ता था। छुट्टी के बाद तीनों घर लौटे थे।

उनकी मां बच्चों का खाना परोसने रसोई में चली गई। पोती बाहर थी। दोनों पोते कमरे में खेलने लगे। इस दौरान कानाराम की टाई खूंटी में अटक गई। वह घूमता गया और टाई उसके गले में फंस गई। पोते को लेकर हॉस्पिटल लेकर गए। तब तक मौत हो गई। डॉक्टर्स ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया।

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 89000 रेट , 22 कैरट 94000 चांदी 117500 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 89000 रेट , 22 कैरट 94000 चांदी 117500 |